नयी दिल्ली। गर्मियों के मौसम में एयर कंडीशनर लोगों के लिए एक बेहद जरूरी प्रोडक्ट होता है। एयर कंडीशनर से ही लोग गर्मियों में आसानी से घरों में रह पाते हैं। मगर ध्यान रखने वाली बात यह है कि एसी को हर जगह नहीं लगाया जा सकता है। आम तौर पर विंडो या स्प्लिट एसी घरों या ऑफिस में लगाए जाते हैं। ये दोनों ही तरह के एसी एक जगह फिक्स होते हैं, जिसे आप घर के अंदर ही एक से दूसरी जगह नहीं ले जा सकते। मगर अब भारत में भी एक नये किस्म का एसी आ गया है, जिसमें टायर लगे हैं। ये है पोर्टेबल एसी। आप पोर्टेबल एसी को पूरे घर या ऑफिस में कहीं भी ले जा सकते हैं। बिल्कुल कूलर की तरह ही इसे एक से दूसरी जगह शिफ्ट करना आसान है।
पोर्टेबल एसी की खासियत
पोर्टेबल एसी को आप अपने घर के किसी कमरे में लगवा सकते हैं। फिर घर के जिस हिस्से में चाहें आप इसे ले जा सकते हैं। पोर्टेबल एसी पहियों से लैस होता है, जिनकी मदद से इसे शिफ्ट किया जा सकता है। पोर्टेबल एसी का साइज और वजन काफी कम होता है। जहां तक इससे ठंडक का सवाल है तो पोर्टेबल एसी में पीछे की तरफ एक लंबा पाइप होता है, जिसका काम गर्म हवा को बाहर निकालना होता है। मार्केट में आपको आधा टन से 1.5 टन तक के पोर्टेबल एसी मिल जाएंगे।
किस के लिए है कारगर
पोर्टेबल एसी कई तरह के लोगों के लिए फायदेमंद है। पहले वे लोग जो 1 से अधिक एसी का खर्च नहीं उठा सकते। दूसरे यदि आपके पास जगह कम है तो भी पोर्टेबल एसी आपके काफी काम आएगा। क्योंकि विंडो या स्प्लिट एसी के लिए खास जगह चाहिए होगी। मगर पोर्टेबल एसी को आप कहीं भी रख सकते हैं। ये एक कौने में आराम से फिट हो जाएगा।
बेहद कम जगह घेरेगा
पोर्टेबल एसी की खासियत यह है कि इनके लिए कम से कम जगह की जरूरत होती है। एक कुर्सी के बराबर की जगह पर आप पोर्टेबल एसी लगाएं और आराम से गर्मियां गुजार सकते हैं। अच्छी बात यह है कि गर्मियां निकल जाने पर अगर आप इसे चाहें तो उठा कर रख सकते हैं। बता दें कि अब ब्लू स्टार जैसी कई कंपनियां हैं जो पोर्टेबल एसी बेचती हैं।
रेंट पर रहते हैं तो पोर्टेबल एसी है बेहतर
अगर आप रेंट पर रहते हैं तो पोर्टेबल एसी से बेहतर आपके लिए कोई दूसरा ऑप्शन नहीं हो सकता। कुछ-कुछ समय पर घर बदलने की स्थिति में विंडो या स्प्लिट एसी को निकालना और नयी जगह पर लगाना एक झंझट है। जबकि पोर्टेबल एसी को आप आराम से कूलर की तरह इधर से उधर ले जा सकते हैं। इसे एक से दूसरी जगह शिफ्ट करना काफी आसान होगा।
कितनी है कीमत
इस समय जो कंपनियां पोर्टेबल एसी बना और बेच रही हैं उनमें ब्लू स्टार के अलावा मीडिया और लॉयड शामिल हैं। इन कंपनियों के पोर्टेबल एसी का दाम 25-30 हजार रु के आस-पास है। कई अन्य कंपनियां भी पोर्टेबल एसी बेचती हैं। आप अपनी जरूरत और फीचर्स के हिसाब से बाकी ऑप्शन देख सकते हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
