नयी दिल्ली। देश के 33 करोड़ से अधिक गरीबों को कोरोनावायरस के कारण चल रहे लॉकडाउन के प्रभाव से बचाने के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत 31,325 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता दी गई है। इस योजना की घोषणा पिछले महीने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने की थी। 22 अप्रैल तक सरकार ने इस योजना के माध्यम से अलग-अलग योजनाओं के तहत लाभार्थियों को आर्थिक सहायता दी है, जो सीधे उनके खाते में ट्रांसफर की गई है। वित्त मंत्रालय की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक जनधन के तहत 20.05 करोड़ महिला बैंक खाताधारकों को अब तक 10,025 करोड़ रुपये भेज दिए गए हैं। बता दें कि सरकार ने महिला खाताधारकों को 500 रुपये की तीन किस्तें भेजने का ऐलान किया था। आइये जानते हैं किसे मिला है बाकी पैसा।
किसानों के खातों में आए 16000 करोड़ रुपये
गौरतलब है कि लॉकडाउन के बीच प्रभावित लोगों की मदद करने के लिए 1.70 लाख करोड़ रुपये के राहत पैकेज का ऐलान किया था, जिसमें से महिलाओं, गरीबों, वरिष्ठ नागरिकों और किसानों को मुफ्त में खाद्यान्न से लेकर नकद पैसे तक दिए जा रहे हैं। राहत पैकेज के जरिए प्रधानमंत्री किसान योजना की पहली किस्त के 8 करोड़ किसानों के खातों में भेज दी गई है। किसानों को अब तक 16,146 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए हैं। पीएम किसान के तहत सरकार साल में 2000 रुपये की तीन किस्ते किसानों के खाते में डालती है। इस साल की पहली किस्त अप्रैल में डाल दी गई है।
इन लाभार्थियों को मिल रही पेंशन
किसानों और महिलाओं के अलावा सरकार ने विभिन्न पेंशनभोगियों की मदद के लिए भी अपना खजाना खोल दिया है। इनमें बुजुर्ग पेंशनभोगी, विधवा पेंशनभोगी और दिव्यांग पेंशनभोगी शामिल हैं। ऐसे 2.82 करोड़ पेंशन लाभार्थियों को सरकार ने 1405 करोड़ रुपये की सहायता दी है। इसके अलावा ईपीएफ यानी कर्मचारी भविष्य निधि के रूप में बतौर सहायता 162 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए हैं, जो 68,775 कंपनियों के 10.6 लाख नौकरीपेशा लोगों को मिले हैं। यानी अभी 20.05 करोड़ महिलाओं को 10,025 करोड़ रुपये, 2.82 करोड़ पेंशनभोगियों को 1405 करोड़ रुपये, 8 करोड़ किसानों को 16,146 करोड़ रुपए, ईपीएफ के लिए 162 करोड़ रुपये और 2.17 करोड़ निर्माण मजदूरों को 3497 करोड़ रुपये की मदद दी गई है। अगर आप भी इन योजनाओं में से किसी के लाभार्थी हैं तो आपको भी इसका लाभ मिला होगा।
बांटा गया मुफ्त राशन
केंद्र सरकार ने गरीब कल्याण योजना के राहत पैकेज के तहत गरीबों को राशन भी दिया है। करीब एक हफ्ते पहले तक के आंकड़ों के अनुसार पीएम गरीब खाद्यान्न योजना के माध्यम से 5.29 करो़ड़ लोगों को 2.65 लाख मीट्रिक टन राशन पहुंचाया गया है। बता दें कि सरकार ने गरीबों को मुफ्त राशन देने का ऐलान किया था, ताकि वे लॉकडाउन में राशन के संकट से न जूझें। इतना ही नहीं सरकार इस राहत पैकेज के तहत कुल 20.11 लाख टन राशन बांटेगी। राशन के अलावा जो सबसे जरूरी चीज लोगों को बतौर सहयता दी जा रही है वो है गैस सिलेंडर। उज्ज्वला योजना के तहत 97.8 लाख सिलेंडर जरूरतमंदों तक पहुंचाए गए हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 24 मार्च को सोने की कीमतों में फिर बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 24 मार्च को चांदी की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 22 मार्च को सोना खरीदने का प्लान है? जानें आज गोल्ड सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 23 मार्च को चांदी की कीमतों में गिरावट! 45,000 टूटा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: लगातार गिरावट के बाद 20 मार्च को सोने की कीमतों में भारी उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 22 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: 25 मार्च को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल! जानिए 24, 22k, 18k गोल्ड रेट

Bank Holiday Today: आज बैंक खुले हैं या बंद? एक क्लिक में जान लें राम नवमी से कब तक बैंक हॉलिडे शेड्यूल

Gold Rate Today: 21 मार्च को अगर सोना खरीदने का प्लान है तो पहले जानें 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 25 मार्च को चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी, ₹20,000 उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 20 मार्च को चांदी की कीमत में जबरदस्त उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications