नयी दिल्ली। बहुत जल्द आपको एलपीजी सिलेंडर से मुक्ति मिल सकती है। दरअसल जल्दी ही लोगों के घरों में पाइप के जरिए कुकिंग गैस पहुंचाई जाएगी। इस प्रोजेक्ट के तहत जून तक 24 शहरों में कुकिंग गैस के लिए एलपीजी सिलेंजर का नहीं बल्कि पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) का इस्तेमाल शुरू हो जाएगा। इससे आप हर महीने एलपीजी सिलेंडर बुक करने की टेंशन से भी फ्री हो सकते हैं। सरकार का प्लान घरों में पाइपलाइन से घरेलू गैस पहुंचाने का है। जानिए किन शहरों में होगी शुरुआत।
किस राज्य से शुरू होगा प्रोजेक्ट
फिलहाल ये योजना बिहार में शुरू होगी। जून या जुलाई तक बिहार के 24 शहरों में पीएनजी गैस की सप्लाई शुरू की जाएगी। सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल ने इस प्रोजेक्ट के लिए राज्य के 9 शहरों में अपने लोकल हेडक्वार्टर भी खोल लिए हैं। बता दें कि घरों में पाइप के जरिए गैस पहुंचाए जाने के लिए पाइपलाइन बिछाई जा रही है। कंपनी की तरफ से पूरे जोरों के साथ काम किया जा रहा है।
किन जिलों में चल रहा काम
बता दें कि इंडियन ऑयल के सामने पाइपलाइन बिछाने में कुछ दिक्कतें भी आई हैं। इसके लिए कंपनी सरकारी जिला प्रशासन के साथ बातचीत कर रही है। उत्तरी बिहार में मौजूद छपरा और वैशाली के हाजीपुर में नौबतपुर (पटना) से गैस सप्लाई की जाएगी। उधर बरौनी से समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर शहर में गैस पहुंचाई जाएगी। गैस की आपूर्ति के लिए 6 से 12 इंच मोटे पाइपों की इस्तेमाल होगा। कुल पाइपलाइन करीब 132 किमी की होगी।
स्टील पाइपलाइन का इस्तेमाल
बता दें कि परियोजना में स्टील पाइपलाइन का इस्तेमाल किया जा रहा है। स्टील की पाइपलाइन करीब 121 किमी लंबी होगी। कुछ जिलों में अभी भी सर्वे का काम चल रहा है। जिन जिलों में पाइप से गैस पहुंचाई जाएगी उनमें छपरा के अलावा नवादा, मुंगेर, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, शेखपुरा और जमुई शामिल हैं। इसके अलावा परियोजना में कटिहार, किशनगंज, अरवल, जहानाबाद, भोजपुर, बक्सर, खगड़िया, सहरसा, मधेपुरा, लखीसराय के साथ साथ औरंगाबाद, कैमूर, रोहतास, अररिया और पूर्णिया भी शामिल हैं।
सीएनजी स्टेशन भी होंगे तैयार
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पीएनजी के अलावा इंडियन ऑयल वाहनों के लिए सीएनजी स्टेशन भी स्थापित करेगी। पहली बार में 36 सीएनजी स्टेशन खोले जाएंगे। ये काम अगले तीन महीनों में हो सकता है। पहले चरण में हाईवे पर मौजूद पेट्रोल पंप पर सीएनजी व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए इन पंपों पर सीएनजी नोजल पॉइंट की शुरुआत की जाएगी।
बढ़ेंगे रोजगार के मौके
इस गैस प्रोजेक्ट में इंडियन ऑयल राज्य में 5000 करोड़ रु का निवेश करेगी। इससे राज्य में रोजगार के नये अवसर पैदा होंगे। साथ ही राज्य की जनता को काफी सुविधा होगी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications