नई दिल्ली, मार्च 24। देश में अचानक महंगाई का बम तेजी से फूट रहा है। मार्च की शुरुआत में पहले दूध महंगा होना शुरू हुआ। इसके बाद गैस सिलेंडर महंगा हुआ। अभी इन दोनों के दाम का झटका लगा ही था कि अचानक पेट्रोल और डीजल महंगा होना शुरू हो गया। इसका भी झटका जैसे तैसे लोगों ने सहा तो आज से सीएनजी और पीएनजी का रेट बढ़ गया है। यह तो वह झटके हैं, जो रोज परेशान करेंगे, लेकिन इसके अलावा भी एक बड़ा झटका दिया गया है। और वह है पीएफ की ब्याज दरों के घटने का।
आइये जानते हैं कि आज सीएनजी और पीएनजी का रेट कितना बढ़ा है।
जानिए कितना बढ़े पीएनजी और सीएनजी के रेट
जैसा की लोगों को पता ही है कि पीएनजी का इस्तेमाल घरों में खाना बनाने वाली गैस के रूप में होता है। लेकिन आज से इसका रेट बढ़ गया है। दिल्ली-एनसीआर में पीएनजी की आपूर्ति करने वाली कंपनी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजएल) ने दिल्ली और उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर में पीएनजी का रेट आज से 1 रुपये प्रति एससीएम बढ़ा दिया है। इसके अलावा दिल्ली में सीएनजी के दाम भी 50 पैसे बढ़ाया गया है।
अचानक आया मैसेज
सीएनजी और पीएनजी आपूर्ति करने वाली कंपनी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने आज सुबह अचानक ग्राहकों को मैसेज भेज कर रेट बढ़ाने की जानकारी दी है। आईजीएल ने बताया है कि इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में पीएनजी की कीमत 36.61/एससीएम (वैट सहित) हो जाएगी। वहीं गौतम बुद्ध नगर में पीएनजी की कीमतें 35.86/एससीएम हो जाएंगी।
ये है सीएनजी का नया रेट
कंपनी के दाम बढ़ाने के बाद अब दिल्ली में जहां सीएनजी की नई कीमत 59.51 रुपये प्रति किलो हो गई है। वहीं नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी के दाम 61.58 रुपये प्रति किलो हो गए हैं। गुरुग्राम में सीनएजी का दाम 67.37 रुपये प्रति किलो हो गया है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर, मेरठ और शामली में सीएनजी का रेट 66.26 रुपये प्रति किलो हो गया है। वहीं हरियाणा के करनाल और कैथल में सीएनजी 67.68 रुपये किलो है, जबकि यूपी के कानपुर, हमीरपुर और फतेहपुर में सीएनजी 70.82 रुपये प्रति किलो हो गया है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications