Natural Gas की कीमतों में बढ़त के बाद सीएनजी और पीएनजी के दाम में भी बढ़ोत्तरी हो रही है। अभी दो दिन पहले ही महाराष्ट्र में पीएनजी और सीएनजी के दाम बढ़े थे। वहीं आज अब दिल्ली-एनसीआर में CNG महंगी कर दी गई है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) ने सीएनजी के दाम 3 रुपये प्रति किलो बढ़ाए हैं। वहीं पीएनजी के दाम भी 3 रुपये बढ़ाए गए हैं। बढ़े हुए दाम आज से ही लागू भी हो गए हैं। आज बढ़ाए गए दाम का असर दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम और गाजियाबाद समेत कई उत्तर भारत के कई शहरों पर पड़ेगा।
जानिए दिल्ली और एनसीआर में सीएनजी के नए रेट
दिल्ली-एनसीआर में इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) ने सीएनजी के दाम 3 रुपये बढ़ाए हैं। इस कीमत बढ़ने के बाद सीएनजी की नई कीमत 78.61 रुपये हो गई है। सीएनजी की यह कीमत पहले 75.61 रुपये थी। वहीं नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में अब नई कीमत 81.17 रुपये प्रति किलो हो गई है, जो पहले 78.17 रुपये थी।
जानिए शहरों के हिसाब से रेट
- दिल्ली में सीएनजी 75.61 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 78.61 रुपये प्रति किलो
- नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी 78.17 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 81.17 रुपये प्रति किलो
- गुरुग्राम में सीएनजी 83.94 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 86.94 रुपये प्रति किलो
- रेवाड़ी में सीएनजी 86.07 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 89.07 रुपये प्रति किलो
- करनाल और कैथल में सीएनजी 84.29 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 87.27 रुपये प्रति किलो
- मुजफ्फरनगर, मेरठ, शामली में सीएनजी 82.84 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 85.84 रुपये प्रति किलो
- कानपुर, हमीरपुर, फतेहपुर में सीएनजी 87.40 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 89.81 रुपये प्रति किलो
- अजमेर, पाली और राजसमंद में सीएनजी 88.88 रुपये प्रति किलो हो गई है
अब जानिए पीएनजी के दाम
- पीएनजी के दाम अब दिल्ली में 53.59 रुपये प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर हो गए हैं
- नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में पीएनजी के दाम 53.46 रुपये हो गए हैं
- मुजफ्फरनगर, शामली और मेरठ में पीएनजी के दाम 56.97 रुपये प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर हो गए हैं
- अजमेर, पाली, राजसमंद में पीएनजी के दाम 59.23 रुपये हो गए हैं
- कानपुर, फतेहपुर और हमीरपुर में पीएनजी के दाम 56.10 रुपये हो गए हैं
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
