नई दिल्ली, मई 5। आज वो जमाना नहीं है जब माता-पिता अपनी बेटी की सिर्फ शादी के लिए ही पैसे जमा करते हैं। बल्कि आज का जमाना शिक्षा का है। लोग शादी के अलावा बेटी की शिक्षा पर भी खूब ध्यान देते हैं। अगर आप भी अपनी बेटी की शादी या शिक्षा के लिए पैसा जमा करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको बेस्ट स्कीम के बारे में पता होना चाहिए। यानी आपको पता होना चाहिए कि बेटी के लिए पैसा जमा करना कहां सबसे अधिक फायदेमंद रहेगा। एक ऐसी ही स्कीम पीएनबी चलाता है। ये एक सरकारी योजना है, जिसमें आप अपनी बेटी के लिए बहुत आराम से 15 लाख रु का फंड तैयार कर सकते हैं। आगे जानिए इस स्कीम की पूरी डिटेल।
क्या है पीएनबी की स्कीम
जिस स्कीम की हम बात कर रहे हैं वो सुकन्या समृद्धि योजना। ये एक सरकारी योजना है। आप पीएनबी में भी सुकन्या समृद्धि योजना खाता खुलवा सकते हैं। इस बात की जानकारी खुद पीएनबी ट्वीट करके दी है। पीएनबी में सुकन्या समृद्धि योजना खाता खुलवाने के लिए अगर आप ज्यादा जानकारी चाहें तो दिए गए लिंक (https://tinyurl.com/rwy2e9je) पर जा सकते हैं।
डिपॉजिट का नियम
सबसे पहले बात करते हैं डिपॉजिट की। किसी वित्त वर्ष (अप्रैल से मार्च की अवधि) में सुकन्या समृद्धि योजना में कम से कम 250 रु का निवेश करना होता है। अधिकतम आपको 1.5 लाख रु का निवेश करने की अनुमति होगी। खाते के खुलने की तारीख से पंद्रह साल की अवधि पूरी होने तक खाते में पैसा जमा किया जा सकता है।
ब्याज दर कितनी है
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सुकन्या समृद्धि योजना की ब्याज दर हर तीन महीने में बदलती है। ये पोस्ट ऑफिस की बाकी योजनाओं में शामिल है। इस समय अप्रैल-जून तिमाही के लिए ब्याज दर 7.6 फीसदी है। इस समय पोस्ट ऑफिस की जिस योजना पर सबसे अधिक ब्याज मिल रहा है, वो सुकन्या समृद्धि योजना ही है। फिलहाल आपको यहां 7.6 फीसदी ब्याज मिल सकता है।
ऐसे मिलेंगे 15 लाख रु
यदि आप अपनी बेटी के लिए सुकन्या समृद्धि योजना में खाता खुलवा कर उसमें हर महीने 3000 रुपये जमा करें तो यह एक साल में 36000 रुपये हो जाएंगे। इस तरह 7.6 फीसदी ब्याज दर पर कम्पाउंडिंग के साथ 14 साल बाद पैसा हो जाएगा 9.11 लाख रु। वहीं बेटी के 21 साल की होने पर यह राशि 15 लाख रु से अधिक हो जाएगी। आप बेटी के जन्म से उसकी 10 साल की तक आयु तक ये खाता खुलवा सकते हैं।
एक बेटी का एक ही खाता
सुकन्या समृद्धि योजना के खाते से 18 साल की उम्र के बाद बच्ची की उच्च शिक्षा के लिए अगर जरूरत पड़े तो 50 फीसदी तक पैसा निकाला जा सकता है। सुकन्या समृद्धि योजना खाता बच्ची के माता-पिता या कानूनी अभिभावक की तरफ से बच्ची के नाम पर उसके 10 साल का होने के पहले ही खोला जा सकता है। नियम के मुताबिक एक बच्ची के लिए एक ही सुकन्या समृद्धि योजना खाता खोला जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications