नई दिल्ली, मई 10। देश के दूसरे सबसे बड़े बैंक पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने घोषणा की है कि वे 29 मई 2022 से नॉन-क्रेडिट संबंधित सेवाओं के शुल्क में संशोधन करेगा। बैंक के इस फैसले से कई तरह के शुल्क बढ़ जाएंगे। यदि आपका भी खाता पीएनबी में है तो आपको इन बढ़े हुए चार्जेस के बारे में जानना चाहिए। आगे जानिए कौन कौन से चार्जेस में कितनी बढ़ोतरी होने जा रही है।
किस किस पर बढ़ेंगे चार्ज
इन सर्विस चार्जेस में प्रति वर्ष मुफ्त लेनदेन और उसके बाद के शुल्क शामिल हैं। साथ ही इनमें मल्टी-सिटी चेक बुक जारी करना, लॉकर किराया शुल्क और बचत खाते में मुफ्त लेनदेन की संख्या आदि शामिल हैं।
चेक रिटर्निंग चार्ज
बैंक ने 10 लाख रुपये के आउटवर्ड रिटर्निंग चार्ज के लिए एक नया स्लैब पेश किया है जो 500 रुपये प्रति इंस्ट्रूमेंट होगा। पहले यह 1 लाख रुपये से ऊपर के प्रति इंस्ट्रूमेंट के लिए 250 रुपये था। यानी आउटवर्ड रिटर्निंग चार्ज सीधा डबल हो जाएगा।
आउटस्टेशन चेक
1 लाख रुपये तक का शुल्क 150 रुपये प्रति इंस्ट्रूमेंट (आउट ऑफ एक्सपेंस पर भी) होगा। 1 लाख रु से अधिक और 10 लाख तक यह 250 रु प्रति इंस्ट्रूमेंट (आउट ऑफ एक्सपेंस पर भी) होगा। 10 लाख रुपये से ऊपर यह 500 रुपये प्रति इंस्ट्रूमेंट (आउट ऑफ एक्सपेंस पर भी) होगा।
चेक बुक
बचत खातों के साथ मुफ्त चेक बुक को पहले के 25 लीफ से घटाकर 20 लीफ की चेक बुक प्रति वित्तीय वर्ष कर दिया गया है।
बचत खाते में अधिकतम लेन-देन
एक वित्तीय वर्ष में कुल 50 डेबिट लेनदेन निःशुल्क हैं (अन्य वितरण चैनलों, स्वीप और स्थायी निर्देश लेनदेन के माध्यम से भेजे गए डेबिट लेनदेन को छोड़कर)। यदि कोई 50 से अधिक डेबिट लेनदेन करता है, तो उससे प्रत्येक लेनदेन पर 10 रुपये का शुल्क लिया जाएगा।
लॉकर रेंट पेनल्टी के लिए प्रस्तावित शुल्क
नए प्रस्तावित शुल्क के अनुसार लॉकर रेंट में 1 साल तक की देरी पर सालाना किराए का 25 फीसदी जुर्माना लगेगा। यही देरी 1 साल से अधिक और 3 साल तक हो तो सालाना किराए का 50 फीसदी जुर्माना लगेगा। यदि देरी 3 साल से अधिक हो तो बैंक लॉकर तोड़ देगा। नए प्रस्तावित नियम के अनुसार एडवांस लॉकर किराया जमा करने पर कोई छूट नहीं है। पहले, पहले पांच वर्षों के लिए एडवांस किराया जमा पर 20 फीसदी की छूट थी।
जानिए बाकी चार्जेस
डिपॉजिट के लिए कैश मैनेजमेंट शुल्क लेनदेन के आधार पर होम और नॉन-होम ब्रांच के हिसाब से लागू होता है। हर महीने 3 मुफ्त लेनदेन होंगे। राशि के आधार पर, प्रति दिन 1 लाख रुपये तक निःशुल्क है, और 1 लाख रुपये से अधिक 1 रु प्रति हजार रुपये चार्ज होगा, जिसमें न्यूनतम 50 रुपये है।
करेंट, कैश क्रेडिट, ओवरड्राफ्ट और ग्राहकों के अन्य खाते
प्रतिदिन 1 लाख रुपये तक और 1 लाख रुपये से अधिक की राशि के आधार पर यह 1 रुपये प्रति हजार होगा, जो न्यूनतम 100 रुपये और अधिकतम 30,000 रुपये के अधीन होगा। आपको बता दें कि हाल ही में पीएनबी ने एफडी की ब्याज दरों में भी बढ़ोतरी की है, जो निवेशकों के लिए अच्छी खबर है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications