नई दिल्ली, अगस्त 03। देश का दूसरा सबसे बड़ा पब्लिक सेक्टर बैंक पंजाब नेशनल बैंक अपने ग्राहको के लिए एक खास खाता लेकर आया है। अगर आप अपनी बेटी की पढ़ाई या विवाह के लिए फंड जुटाना चाहते हैं तो पीएनबी का यह खाता आपके बेटी के भविष्य के लिए पूरे 15 लाख रुपए का फंड इक्ट्ठा करने में मदद कर सकता है। यह योजना केंद्र की मोदी सरकार ने शुरू की थी।
बेटीयों का भविष्य आपके आज के निर्णय पर निर्भर करता है
पंजाब नेशनल बैंक ने अपने ऑफिशियल ट्विटर पर लिखा है कि बेटियो का भविष्य आपके आज के निवेश के निर्णय पर निर्भर करता है। बेटीयो के लिए खोलें सुकन्या समृद्धि खाता, आप आज ही निवेश करें!
सुकन्या समृद्धि खाता
पीएनबी ने अपने ग्राहको को बताया कि सुकन्या समृद्धि खाता मिनिमम 250 रुपये प्रति माह के निवेश से खोला जा सकता है। इसमें निवेश कर के आप अपने बेटी के भविष्य के लिए फंड जुटा सकते हैं। ग्राहको को सुविधा देने के लिए पंजाब नेशनल बैंक ने ग्राहको को पीएनबी के एप या इंटरनेट बैंकिग के जरिए भुगतान का विकल्प भी दिया है। बैंक ने बताया कि सुकन्या खाता को आप इंटरनेट बैंकिंग के जरिए भी खोल सकते हैं।
15 साल जमा करना होगा पैसा
सुकन्या योजना की अच्छी बात यह है कि आपको लड़की के वयस्क यानी कि पूरे 21 साल के होने तक पैसे जमा नहीं करने होंगे। सुकन्या समृद्धि अकाउंट में खाता खोलने से 15 साल तक पैसा जमा किया जा सकता है। आपकी बेटी जबतक 21 साल की नहीं होती तबतक आपको निवेश का ब्याज मिलता रहेगा।
15 लाख जुटाने का तरीका
अगर हर साल आप 36000 रुपये का निवेश सुकन्या समृद्धि योजना में करते हैं तो आपको 7.6 फीसदी कंपाउंडिंग ब्याज के हिसाब से फायदा मिलेगा। इस तरह 21 साल यानि की मैच्योरिटी पर आपको 15,22,221 रुपए मिलेंगे।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
