अगर आप सीनियर सिटिजन हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। आज के समय में हर कोई यही चाहता है कि उनका बुढ़ापा आसानी से कट जाए।
नई दिल्ली: अगर आप सीनियर सिटिजन हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। आज के समय में हर कोई यही चाहता है कि उनका बुढ़ापा आसानी से कट जाए। बुढ़ापे में उनको पैसे की तंगी का सामना न करना पड़े। बुढ़ापे के लिए फ्यूचर सिक्योर्ड होना जरुरी है। लेकिन सिक्योर्ड फ्यूचर के लिए समय रहते रिटायरमेंट की प्लानिंग करना बेहद समझदारी भरा कदम है। लेकिन इसके लिए प्रोपर प्लानिंग के साथ समझदारी पूर्ण निवेश करना बहुत जरूरी है। NPS अकाउंट को Aadhaar से ऐसे करें लिंक, काफी आसान है तरीका

रिटायरमेंट प्लान एक महत्वपूर्ण फाइनेंशियल जिम्मेदारी है जो कि प्रत्येक व्यक्ति अपने और अपने प्रियजनों के लिए उठाता है। अगर आप रिटायरमेंट प्लानिंग की सोच रहे है तो आपके लिए बड़े काम की खबर है। कभी-कभी बेहतर प्लानिंग के अभाव में ये सब करना मुश्किल हो जाता है। तो अगर आप भी अपने बेहतर कल के लिए प्लानिंग बना रहे हैं तो सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) आपकी मदद कर सकता है।
स्कीम में लगाएं पैसा मिलेगा 68 लाख रुपए
बता दें कि देश का सरकारी बैंक पीएनबी अपने ग्राहकों के कल को सुरक्षित और टेंशन फ्री बनाने के लिए खास स्कीम की सुविधा देता है। सरकार की इस स्कीम का नाम एनपीएस (नेशनल पेंशन सिस्टम) है। अगर आप भी बैंक की इस स्कीम में पैसा लगाते हैं तो आपको रिटायरमेंट के समय एकमुश्त करीब 68 लाख रुपए तक मिल सकते हैं। बता दें कि पंजाब नेशनल बैंक ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडिल पर इस स्कीम के बारे में जानकारी दी है। एनपीएस में पैसा लगाकर आप अपने रिटायरमेंट के बाद भी टेंशन फ्री जिंदगी गुजार सकते हैं।
इस खास प्लान में मिलेंगे ये फायदे
पंजाब नेशनल बैंक के मुताबिक इस स्कीम में आकर्षक मार्केट लिंक्ड रिटर्न मिलता है। यह पेंशन फंड्स और इन्वेस्टमेंट विकल्प है। इसमें निवेश पर सेक्शन 80CCD (1B) के तहत 50,000 रुपए की अतिरिक्त टैक्स छूट मिलती है। यह सेक्शन 80C के 1.50 लाख रुपए के अलावा छूट है।
कब निकाल सकते है पैसा
नेशनल पेंशन सिस्टम में 18 से 60 साल तक की उम्र के लोग निवेश कर सकते हैं। देश के करीब सभी सरकारी और निजी बैंकों में जाकर इस योजना के तहत खाता खुलवाया जा सकता है। एनपीएस स्कीम में आप कुछ खास कंडीशन में प्री-मैच्योर निकासी भी कर सकते हैं। अगर आप कोई नया बिजनेस शुरू करने जा रहे हैं या फिर घर खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आप पहले पैसा निकाल सकते हैं। इसके अलावा आप शादी, बच्चों की पढ़ाई व लिस्टेड बीमारी के लिए भी पैसा निकाल सकते हैं।
क्या है एनपीएस
नेशनल पेंशन सिस्टम एक सरकारी रिटायरमेंट सेविंग स्कीम है, जिसे केंद्र सरकार ने साल 2004 में लॉन्च किया था। इसे साल 2009 के बाद से इस स्कीम को प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले लोगों के लिए भी खोल दिया गया। अब सरकारी के साथ प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाला कोई भी कर्मचारी अपनी मर्जी से इस योजना में शामिल हो सकता है।
30 हजार से अधिक पेंशन मिलेगा हर महीना
अगर आप हर महीने 5,000 रुपए का निवेश करते हैं 30 साल के लिए तो आपका तीस साल बाद कुल योगदान 18 लाख रुपए का हो जाएगा। वहीं, अगर आपको निवेश पर अनुमानित रिटर्न 10 फीसदी की दर से मिलता है तो आपको मैच्योरिटी पर कुल रकम 1.13 करोड़ रुपए हो जाएगी।
- वहीं एन्युटी की खरीद- 40 फीसदी है।
- बात करें अगर अनुमानित एन्युटी रेट की तो 8 फीसदी है।
- टैक्स फ्री विड्रॉल- मैच्योरिटी अमाउंट का 60 फीसदी
- 60 की उम्र पर पेंशन- 30,391 रुपए महीना
- एकमुश्त कैश- 68.37 लाख रुपए
- आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगर आपको इस स्कीम के बारे में अधिक जानकारी चाहिए तो आप इस लिंक https://www.pnbindia.in/nps.html पर क्लिक कर सकते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications