नयी दिल्ली। साल 2021 शुरू हो चुका है और इस खास मौके पर देश का दूसरा सबसे बड़ा सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) अपने ग्राहकों के लिए लोन ऑफर लेकर आया है। इस लोन ऑफर में ग्राहकों को कई तरह की छूट मिलेंगी। असल में पीएनबी ने सितंबर 2020 में शुरू किए गए फेस्टिव ऑफर को मार्च 2021 तक के लिए बढ़ा दिया है। बैंक ने अपने इस ऑफर को 'पीएनबी न्यू ईयर बोनांजा-2021' नाम दिया है। मालूम हो कि इस ऑफर के तहत आपको कोई भी डॉक्यूमेंटेशन चार्ज नहीं देना होगा। दूसरा फायदा ये है कि हाउसिंग और कार लोन जैसे बड़े लोन प्रोडक्ट्स पर ग्राहकों से किसी तरह की प्रोसेसिंग फीस या डाक्यूमेंटेशन चार्ज भी नहीं लिया जाएगा।
क्या था पीएनब का ऑफर
पीएनबी ने पिछले साल सितंबर में अपने ग्राहकों के लिए फेस्टिव बोनांजा ऑफर पेश किया था। ऑफर के जरिए बैंक लोन की मांग को बढ़ाना चाहता था। क्योंकि ब्याज दरों के निचले स्तरों पर पहुंच जाने के बावजूद लोन की मांग में कमी थी। पीएनबी ने फेस्टिव ऑफर के तहत ग्राहकों के लिए कई तरह के लोन भी सस्ते कर दिए थे, जिनमें हाउसिंग लोन, कार लोन जैसे रिटेल लोन शामिल हैं। फेस्टिवल बोनांजा ऑफर के तहत लोन प्रोसेसिंग चार्ज जीरो कर दिया गया था।
31 मार्च तक उठाएं फायदा
सितंबर में पेश किए गए फेस्टिव बोनांजा ऑफर का फायदा अब 31 मार्च तक उठाया जा सकता है। 31 मार्च तक आप पीएनबी की 10,897 शाखाओं के अलावा डिजिटल प्लेटपॉर्म के माध्यम से इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं। सस्ते लोन देने के लिए पीएनबी ने टेकओवर लोंस पर भी प्रोसेसिंग फीस कम कर दी है। पीएनबी ग्राहकों को लोन राशि के 0.35 फीसदी प्रोसेसिंग शुल्क का भुगतान नहीं करना। मगर ध्यान रहे कि ये छूट अधिकतम 15,000 रु तक की ही होगी।
कार लोन वालों को फायदा
यदि इस ऑफर के तहत आप पीएनबी से कार लोन लेते हैं तो आपको कुल लोन के 0.25 फीसदी राशि का फायदा होगा। जबकि myProperty लोन (संपत्ति पर लोन) पर यह लोन राशि के आधार पर 1 लाख रुपये तक हो सकता है। यानी इस तरह संपत्ति पर लोन लेकर आप 1 लाख रु तक बचा सकते हैं। इस समय पीएनबी 7.10 फीसदी पर होम लोन और 7.55 फीसदी पर कार लोन दे रहा है।
बैंक ऑफ बड़ौदा का खास ऑफर
पीएनबी के अलावा बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहकों के लिए भी अच्छी खबर है। देश का तीसरे सबसे बड़ा सरकारी बैंक बैंक ऑफ बड़ौदा एक नयी सुविधा लेकर आया है। इसने डिजिटल लेंडिंग प्लेटफॉर्म शुरू किया, जिसके माधयम से आप पेपरलेस प्रोसेस के साथ ऑनलाइन लोन ले सकते हैं। होम या कार लोन के लिए आपको बैंक के चक्कर नहीं काटने होंगे। आपकी लोन एप्लीकेशन आधे घंटे में स्वीकार हो जाएगी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications