PNB Loan Froud News in Hindi: भारत के तीसरे सबसे बड़े सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने 270.57 करोड़ रुपए की बड़ी धोखाधड़ी की जानकारी दी है. बैंक ने मंगलवार को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) को यह जानकारी दी, जिसमें ओडिशा के गुप्ता पावर इंफ्रास्ट्रक्चर (Gupta Power Infra) को अपराधी बताया गया है. यह खुलासा PNB की हालिया फाइनेंशियल परफॉर्मेंस में खुलासा हुआ है.
PNB से फ्रॉड का मामला आया
पीएनबी की भुवनेश्वर स्टेशन स्क्वायर शाखा ने गुप्ता पावर इंफ्रास्ट्रक्चर को लोन दिया था. नियमों के अनुपालन में पीएनबी ने पहले ही इस धोखाधड़ी मामले के लिए 270.57 करोड़ रुपए का प्रावधान कर दिया है. इन चुनौतियों के बावजूद हाल के महीनों में बैंक का फाइनेंशियल परफॉर्मेंस मजबूत रहा है.

फ्रॉड मामलों में 27% का उछाल
सरकारी बैंक (PNB) की ओर से आंकड़ों के मुताबिक 2024 में बैंक धोखाधड़ी के मामलों में 27% का उछाल देखने को मिला. इस फाइनेंशियल ईयर की तीसरी तिमाही में ऐसे मामले बढ़कर 18,461 हो गई, जोकि सालभर पहले की समान तिमाही में 14,4880 था.
पंजाब नेशनल बैंक (PNB) को फ्रॉड के जरिए पहले भी काफी नुकसान हुआ. साल 2018 में भी बैंक से फ्रॉड में नीरव मोदी और मेहुल चोकसी के नाम शामिल रहे. जिन्होंने बैंक के कुछ अधिकारियों के साथ मिलकर धोखाधड़ी की थी. यह करीब 13000 करोड़ रुपए का फ्रॉड था.
दिसंबर तिमाही में परफॉर्मेंस
चालू फाइनेंशियल ईयर की तीसरी तिमाही में PNB का नेट प्रॉफिट पिछले साल की समान तिमाही के 2,223 करोड़ रुपए की तुलना में दोगुना से अधिक बढ़कर 4,508 करोड़ रुपए हो गया. बैंक की कुल आय भी पिछले साल की दिसंबर तिमाही के 29,962 करोड़ रुपए से बढ़कर 34,752 करोड़ रुपए हो गई. इसके अलावा सरकारी बैंक के ग्रॉस NPA में भी रिकवरी देखने को मिली.
पीएनबी का GNPA रेश्यो एक साल पहले के 6.24% से घटकर 4.09% हो गया. हालांकि, हाल ही में हुए धोखाधड़ी के मामले से शॉर्ट टर्म में निवेशकों के सेंटीमेंट पर असर पड़ सकता है.
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
