नई दिल्ली, जून 2। दूसरे सबसे बड़े सरकारी बैंक बैंक पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) भी अन्य बैंकों की तरह एनईएफटी (नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर), आरटीजीएस (रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट) जैसी विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक सेवाओं की पेशकश करता है। यदि आप भी पीएनबी ग्राहक हैं और इन सेवाओं का इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपके काफी काम की है। दरअसल पीएनबी ने इन सेवाओं पर चार्ज बढ़ा दिए हैं। आगे जानिए पूरी डिटेल।
महंगी होंगी ये सेवाएं
पीएनबी ने हाल ही में आरटीजीएस और एनईएफटी शुल्क में वृद्धि कर दी है। ये बढ़ोतरी लागू हो गयी है। इसके साथ ही पीएनबी ने नेशनल ऑटोमेटेड क्लियरिंग हाउस (एनएसीएच) ई-मैंडेट के लिए भी शुल्क में संशोधन किया है।
आरटीजीएस का नया चार्ज
मुख्य रूप से बड़ी राशइ के लेनदेन के लिए आरटीजीएस लेनदेन-दर-लेनदेन के आधार पर फंड ट्रांसफर के कंटिन्यूअस और रियल टाइम सेटलमेंट की सुविधा देती है। बैंक ने ऑफलाइन लेनदेन के लिए आरटीजीएस शुल्क 24.50 रुपये कर दिया है। वहीं 2 लाख रुपये से 5 लाख रुपये के बीच ऑनलाइन लेनदेन के लिए इस शुल्क को बढ़ा कर 24 रुपये कर दिया गया है।
जीएसटी भी लगेगा
ध्यान रहे कि इन चार्जेस पर जीएसटी दरें भी लागू होंगी। हाल ही में की गयी बढ़ोतरी से पहले ब्रांच लेवल के लेनदेन पर ऑफलाइन आरटीजीएस के लिए शुल्क 20 रुपये था। बता चलें कि 5 लाख रुपये से अधिक की राशि के लिए शुल्क पहले से बढ़ा कर 49.50 प्रतिशत कर दिया गया है। पहले ये चार्ज 40 रुपये था। ऑनलाइन लेनदेन के लिए यह 49 रुपये होगा।
क्या है एनईएफटी
भारतीय रिजर्व बैंक के अंडर आने वाला एनईएफटी एक इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर सिस्टम है जिसमें एक विशेष समय तक प्राप्त लेनदेन को बैचों में प्रोसेस किया जाता है। एनईएफटी उन व्यक्तियों, कंपनियों और कॉर्पोरेशन के लिए प्रमुख उपयोग वाला सिस्टम है जो भारत में किसी भी अन्य बैंक में खाते वाले किसी भी व्यक्ति को इलेक्ट्रॉनिक रूप से पेमेंट ट्रांसफर कर सकते हैं।
कितना लगेगा चार्ज
10,000 रुपये तक के लिए शुल्क पहले के 2 रुपये से बढ़ा कर 2.25 रुपये कर दिया गया है और ऑनलाइन शुल्क 1.75 रुपये लगाया गया है। 10,000 रुपये से अधिक और 1 लाख रुपये तक की लेनदेन राशि के लिए, शाखा स्तर पर लेनदेन के लिए शुल्क 4 रुपये से बढ़ाकर 4.75 रुपये कर दिया गया है। ऑनलाइन लेनदेन के लिए शुल्क 4.25 रुपये निर्धारित किया गया है। 1 लाख रुपये से अधिक और 2 लाख रुपये तक की राशि के लिए शुल्क 14 रुपये से बढ़ा कर 14.75 रुपये कर दिया गया है और यह ऑनलाइन लेनदेन के लिए 14.25 रुपये होगा। 2 लाख रुपये से अधिक के लेनदेन के लिए, शुल्क 24 रुपये से बढ़ाकर 24.75 रुपये कर दिया गया है और ऑनलाइन 24.25 रुपये तय किया गया है।
एनएसीएच ई-मैंडेट
बैंक ने कहा है कि ऑनलाइन शुरू किए गए एनईएफटी फंड ट्रांसफर के लिए बचत बैंक खाताधारकों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। इसका मतलब यह है कि एनईएफटी शुल्क पीएनबी के अलावा और बचत खातों के अलावा अन्य लेनदेन पर लागू होगा। बैंक ने स्वीकृति पर इनवार्ड एनएसीएच ई-मैंडेट वेरिफिकेशन चार्ज को 100 रुपये प्रति मैंडेट में अपडेट किया है। जीएसटी को छोड़कर यह दर 28 मई 2022 से प्रभावी हो गयी है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
