Punjab National Bank ने अपने 80 वर्ष से अधिक के वरिष्ठ ग्राहकों को एक खस तोहफा दिया है। पब्लिक सेक्टर के बैंक ने 80 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को सावधि जमा (एफडी) पर मिलने वाले ब्याज दर में अतिरिक्त 80 आधार अंक की बढ़ोत्तरी की है। अतिरिक्त ब्याज दर 7 दिन से लेकर 10 वर्ष तक की बैंक सावधि जमा की सभी अवधियों पर उपलब्ध रहेगा। पीएनबी के वेबसाइट के अनुसार 80 वर्ष से अधिक आयु के सुपर सीनियर सिटीजन को सभी एफडी पर लागू दर पर 80 बीपीएस की अतिरिक्त ब्याज दर मिलेगी।
सुपर सिनियर सीटीजन को मिलेगा फायदा
बैंक आमतौर पर वरिष्ठ नागरिक जिनकी उम्र 60 साल से अधिक हो गई है, उन्हें समान्य नागरिकों को मिलने वाले ब्याज दर से 50 बीपीएस अधिक की पेशकश करते हैं। पीएनबी पहला ऐसा बैंक है जो वर्तमान में सावधि जमा पर वरिष्ठ नागरिकों को उच्च ब्याज दर में बढ़ोत्तरी की पेशकश कर रहा है। पीएनबी ने अपनी वेबसाइट पर साक्षा की गई जानकारी में बताया कि 80 वर्ष से अधिक उम्र के सुपर सीनियर सिटीजन को सभी मैच्योरिटी बकेट में लागू कार्ड दर पर 80 बीपीएस की अतिरिक्त ब्याज दर मिलेगी।
क्या है ब्याज दर
पीएनबी ने 13 सितंबर को सुपर सीनियर सिटीजन के लिए सभी समय अवधि के फिक्स्ड डिपॉजिट पर मिलने वाले ब्याज दरों को बढ़ा दिया है। पिएनबी 7 दिनों से शुरू होकर अधिकतम 10 वर्षों तक चलने वाली एफडी की पेशकश करता है। पंजाब नेशनल बैंक सुपर वरिष्ठ नागरिकों को 7 दिनों से 1111 दिनों में परिपक्व होने वाली एफडी पर 3.80 से 6.55 प्रतिशत तक की ब्याज दे रहा है।
पीएबी ने वाट्अप बैंकिंग की है शुरूआत
भारतीय स्टेट बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा जैसे बैंकों ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए सावधि जमा पर विशेष ब्याज दर की शुरुआत की थी। बैंकों ने 5 साल और उससे अधिक अवधि के एफडी पर वरिष्ट नागरिक को उच्च ब्याज दर की पेशकश की थी। बैंकिंग सेवाओं को और अधिक सुलभ बनाने के प्रयास में पीएनबी ने ग्राहकों समेत सभी के लिए व्हाट्सएप बैंकिंग की शुरूआत की हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
