पंजाब नेशनल बैंक अपने ग्राहकों के लिए बड़ी सुविधा लेकर आया है। तो अगर आपका खाता पीएनबी में है तो ये खबर जरुर पढ़ें। पीएनबी ग्राहकों की सुविधा के लिए पीएनबी वन ऐप लेकर आया है।
नई दिल्ली: पंजाब नेशनल बैंक अपने ग्राहकों के लिए बड़ी सुविधा लेकर आया है। तो अगर आपका खाता पीएनबी में है तो ये खबर जरुर पढ़ें। पीएनबी ग्राहकों की सुविधा के लिए पीएनबी वन ऐप लेकर आया है। इस ऐप के जरिए आप अपने घर बैठे ही सभी बैंकिग कामकाज कर सकते हैं। अब आपको किसी भी काम के लिए ब्रांच जाने की जरूरत नहीं होगी। SBI-PNB-BoB के लॉकर : जानिए कौन ले रहा है कितना चार्ज ये भी पढ़ें

इस ऐप पर रजिस्टर्ड होने के बाद यूजर्स ऑनलाइन पैसा ट्रांसफर कर सकते हैं। अच्छी बात तो ये है कि एप से सुकन्या समृद्धि खाते को भी लिंक कर सकते हैं। मालूम हो कि पीएनबी ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडिल पर ट्वीट करते हुए लिखा कि आप अपने डेबिट कार्ड को अस्थायी रूप से जब चाहे, चालू और बंद करने के लिए पीएनबी वन ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं।
जानें पीएनबी वन की खासियत
इस ऐप के जरिए उपयोगकर्ता टीडीएस / फॉर्म 16 प्रमाण पत्र जेनरेट कर सकता है। उपयोगकर्ता इस विकल्प का उपयोग करके डुप्लिकेट चालान बनवा सकता है। पीएनबी वन से लॉग आउट करते समय फीडबैक का भी ऑप्शन दिखाई देगा। उपयोगकर्ता अपने डेबिट कार्ड के लिए पिन सेट/ रीसेट कर सकता है। सुकन्या समृद्धि खाते को भी पीएनबी वन ऐप से लिंक कर सकते हैं और राशि ट्रांसफर कर सकते हैं।
ऐप में ऐसे करें रजिस्टर
- सबसे पहले ऐप में न्यू यूजर पर क्लिक करें। अब आपको अपना अकाउंट नंबर और मोबाइल एंटर करना होगा।
- इसके बाद में आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। ओटीपी एंटर करके प्रोसीड पर क्लिक करें।
- अब आपको खाते से लिंक्ड आधार कार्ड और पैन नंबर एंटर करना होगा। अब अपनी लॉगइन आईडी और पासवर्ड सेट करें।
- ये पूरा प्रोसेस करने के बाद आपका ऐप पर रजिस्ट्रेशन हो जाएगा। रजिस्ट्रेशन होते ही आपके मोबाइल नंबर पर लॉगइन के लिए यूजरआईडी का मैसेज आ जाएगा। अब आपको पेज के आखिर में लॉगइन पर क्लिक करना है। अब अपनी यूजर आई एंटर करें और एमपीन सेट करें।
जान लें क्या है पीएनबी वन
आपके जानकारी के लिए बता दें कि पीएनबी वन एक मोबाइल बैंकिंग एप्लिकेशन है जो एक ही मंच पर सभी बैंकिंग सुविधाएं प्रदान करता है। इस ऐप के जरिए आप बिना ब्रांच जाएं अपने सभी कामों को निपटा सकते हैं। ग्राहकों की जरुरतों को ध्यान में रखते हुए ये एप 24*7 उपलब्ध कराया गया है। इसके जरिए आप कहीं भी और कभी भी बैंकिग कर सकते हैं। सेफ्टी की नजर से भी यह ऐप काफी अच्छा है। इसमें एमपीन के साथ बायोमेट्रिक का भी इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा कोई भी लेनदेन करने के लिए आपको पासवर्ड की जरूरत यानी बिना पासवर्ड के आप कोई लेनदेन नहीं कर पाएंगे।
More From GoodReturns

अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?

HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?

Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक

Navin Fluorine के शेयरों में तूफानी तेजी! Q1 Results के दौड़ा शेयर, आगे क्या होगा?

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?

कच्चे तेल में बड़ी गिरावट: आज इन 5 सेक्टर्स के शेयरों में दिखेगी हलचल, चेक करें लिस्ट

3 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही रहेगा? जानें 22K और 24K के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications