नयी दिल्ली। पीएनबी महिलाओं के लिए नई-नई योजनाएं पेश करता रहता हैं। इस बार पीएनबी विशेष महिलाओं के लिए पावर सेविंग्स अकाउंट की सुविधा लेकर आया है। यह महिलाओं के लिए एक विशेष योजना है जिसके माध्यम से वे खाता खोलकर कई योजनाओं का लाभ उठा सकती हैं। महिलाएँ एक जॉइंट अकाउंट भी खुलवा सकती हैं, लेकिन खाते में पहला नाम महिला का ही होना चाहिए। आइए जानते हैं पीएनबी की इस योजना की पूरी डिटेल।
कौन खुलवा सकता है ये खाता
पीएनबी ने जानकारी दी है कि पीएनबी पावर सेविंग्स महिलाओं के लिए एक विशेष योजना है। इस योजना के तहत एक जॉइंट खाता भी खोला जा सकता है लेकिन पहला नाम महिला का होना चाहिए। आप इस खाते को गांव या शहर में कहीं भी खोल सकते हैं। इन खातों को गाँव में 500 रु में खुलवा सकते हैं। जबकि अर्ध-शहरी क्षेत्र में इस खास खाते को खुलवाने के लिए 1000 रुपये चाहिए होंगे और शहरी इलाकों में ये अकाउंट 2000 रु मे खुलवाया जा सकता है। इस खाते को खुलवाने वाली महिला को भारतीय नागरिक होना चाहिए।
फ्री मिलेंगी ये सुविधाएं
इस योजना के खुलवाए गए खाते में 6 फ्री सुविधाएं दी जाएंगी। इस खाते में आपको सालाना 50 पेज की एक चेक बुक मुफ्त मिलती है। इसके अलावा एनईएफटी सुविधा मुफ्त में उपलब्ध है। बैंक खाते पर प्लैटिनम डेबिट कार्ड निशुल्क प्राप्त करें। आपको मुफ्त एसएमएस अलर्ट भी मिलेगा। सबसे बड़ा फायदा ये है कि आपको 5 लाख रुपये तक का मुफ्त एक्सिडेंटल डेथ इंश्योरेंस कवर मिलता है। आखिर में आप रोज 50000 रु तक का कैश निकाल सकती हैं। इसके लिए भी कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा।
पीएनबी दे रहा डेबिट कार्ड पर 2 स्पेशल बेनेफिट
हाल ही में पीएनबी ने डेबिट कार्ड पर 'ऐडऑन कार्ड' और 'ऐडऑन अकाउंट' के नाम से 2 स्पेशल सुविधाएं शुरू की हैं। इनमें ऐडऑन कार्ड सुविधा के तहत एक बैंक खाते पर तीन डेबिट कार्ड लिए जा सकते हैं, जबकि ऐडऑन सुविधा के तहत तीन खातों को एक साथ एक ही डेबिट कार्ड से लिंक किया जा सकता है। 3 बैंक खातों को एक डेबिट कार्ड से जोड़ने पर एक लिमिट भी है। कार्ड जारी करते समय तीन बैंक खातों को एक कार्ड से लिंक कराया जा सकता है। इस सुविधा के तहत इनमें से एक मैन अकाउंट होगा और 2 अलग अकाउंट।
डेबिट कार्ड से पीएनबी की इनकम
पीएनबी ने 2019-20 के दौरान डेबिट कार्ड पर एटीएम लेनदेन शुल्क और वार्षिक रखरखाव शुल्क के रूप में लगभग 268 करोड़ रु कमाए। बैंक ने डेबिट कार्ड पर वार्षिक रखरखाव शुल्क लगाकर ग्राहकों से 152.88 करोड़ रु हासिल किए। एटीएम लेनदेन पर शुल्क लगाने से इसे 115.21 करोड़ रु की कमाई हुई।
More From GoodReturns

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications
