नयी दिल्ली, अप्रैल 13। देश के दूसरे सबसे बड़े सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने एक खास ट्रेनिंग प्रोगाम का ऐलान किया है। ये ट्रेनिंग प्रोग्राम महिलाओं के लिए है। इस प्रोग्राम का मकसद महिलाओं को बिजनेस की ट्रेनिंग देना है ताकि वे कामयाब बिजनेस वुमन बन सकें। इसके लिए महिलाओं से कोई भी चार्ज नहीं लिया जाएगा। यानी ये पूरी तरह मुफ्त है। पीएनबी की इस पहल को सरकार भी सपोर्ट कर रही है। तो अगर आप इस ट्रेनिंग प्रोग्राम से फायदा उठाना चाहें तो इसके लिए अप्लाई कर सकती हैं।
कब तक है आवेदन का मौका
पीएनबी के इस प्रोग्राम के तहत आवेदन का मौका सिर्फ 15 अप्रैल तक है। बता दें कि इस प्रोग्राम को राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्लू) भी सपोर्ट कर रहा है। पीएनबी के इस स्पेशल प्रोग्राम का नाम एम्पावरिंग वीमेन थ्रू एंटरप्रेन्योरशिप है। अगर आपको इस प्रोग्राम से जुड़ी अतिरिक्त जानकारी चाहिए तो आप दिए गए लिंक ( https://innovateindia.mygov.in/ncw-challenge) पर विजिट कर सकती हैं।
कितनी महिलाओं को मिलेगा मौका
पीएनबी के इस प्रोग्राम के तहत चुनी गयी 5000 महिलाओं को ट्रेनिंग दी जाएगी। यह पूरा प्रोग्राम एक कोर्स की तरह चलाया जाएगा, जिसकी अवधि 6 हफ्तों की है। बता दें कि पीएनबी एक प्रोग्राम में एनसीडब्लू के अलावा इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ बेंगलुरु (आईआईएम) और एसएमई फोरम इंडिया भी सपोर्ट करेंगे। वे 5000 महिलाएं, जो बिजनेस शुरू करने का सपना देख रही हैं, उनकी मदद की जाएगी।
ये हैं जरूरी पॉइंट्स
जो भी महिला इस कोर्स में चुनी जाएगी उन्हें रोज 3-4 घंटे का समय यहां देना होगा। दूसरी बात आवेदक की आयु 18 साल से अधिक होनी चाहिए। इसके अलावा जो महिलाएं भाग ले रही हैं, उनका भारतीय होना भी जरूरी है। सबसे अहम बात यह है कि आपको इस प्रोग्राम के लिए एक वीडियो भेजनी होगी। ये वीडियो जो कम से कम 5 मिनट की होनी चाहिए। आप हिंदी या अंग्रेजी भाषा किसी भी भाषा में ये वीडियो के जरिए बना सकती हैं। मगर यह वीडियो यू-ट्यूब या वाइमो के जरिए भेजनी होगी।
कौन देगा ट्रेनिंग
इस प्रोग्राम में चुनी जाने वाली महिलाओं को इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ बेंगलुरु (आईआईएम) के प्रोफेसर ट्रेनिंग देंगे। आप अपने पसंदीदा बिजनेस की जानकारी और ट्रेनिंग लेकर एक कामयाब बिजनेस वुमन बन सकती हैं और हर महीने तगड़ी कमाई कर सकती हैं। आपको 'डू योर वेंचर' आइडिया के तहत बिजनेस करने की रास्ता दिखाया जाएगा। पूरे भारत में कहीं की भी महिलाएं इस प्रोग्राम के तहत भाग ले सकती हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
