पीएनबी ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है। बैंक ने अपने ग्राहकों को एक बड़ी सुविधा दी है। है। ग्राहकों के पैसों को सुरक्षित रखने के लिए खास फीचर की शुरुआत की है।
नई दिल्ली: पीएनबी ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है। बैंक ने अपने ग्राहकों को एक बड़ी सुविधा दी है। है। ग्राहकों के पैसों को सुरक्षित रखने के लिए खास फीचर की शुरुआत की है। पीएनबी ग्राहकों की सुविधा के लिए पीएनबी वन ऐप लेकर आया है। ग्राहक इसकी मदद से अपने डेबिट कार्ड लॉक करके और अधिक सुरक्षित बना सकते हैं। बता दें कि इस बात की जानकारी पीएनबी ने ट्वीट करके दी है। इसके जरिए ग्राहक अपने एटीएम कार्ड को बंद या चालू कर सकते हैं। अच्छी बात तो ये है कि इसके लिए बैंक जाने की जरूरत नहीं है घर बैठे मोबाइल के जरिए ही ये काम कर सकते हैं।

पंजाब नेशनल बैंक ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडिल पर ट्वीट करते हुए कहा कि पीएनबीवन ऐप के जरिए आप अपने एटीएम डेबिट कार्ड को ऑन/ ऑफ कर सकते हैं। आप अपने कार्ड को यूज नहीं करने पर ऑफ यानी इसे बंद कर सकते हैं। ताकि आपका पैसा सेफ रहे। मोबाइल ऐप की मदद से, आप अस्थायी रूप से अपने डेबिट कार्ड को लॉक कर सकते हैं। अगर आप इस एप के बारे में अधिक जानकारी लेना चाहते है तो उस के लिए यहां क्लिक करें।
जानिए बैंक मोबाइल एप की खासियत
- इस ऐप के जरिए उपयोगकर्ता टीडीएस / फॉर्म 16 प्रमाण पत्र जेनरेट कर सकता है। उपयोगकर्ता इस विकल्प का उपयोग करके डुप्लिकेट चालान बनवा सकता है।
- एप से लॉग आउट करते समय फीडबैक का भी ऑप्शन दिखाई देगा। उपयोगकर्ता अपने डेबिट कार्ड के लिए पिन सेट/ रीसेट कर सकता है।
- सुकन्या समृद्धि खाते को भी पीएनबी वन ऐप से लिंक कर सकते हैं और राशि ट्रांसफर कर सकते हैं।
SBI के बाद अब ये Bank दे रहा सस्ते में घर खरीदने का मौका
ऐप में ऐसे रजिस्टर करें
- सबसे पहले ऐप में न्यू यूजर पर क्लिक करें।
- अब आपको अपना अकाउंट नंबर और मोबाइल एंटर करना होगा। इसके बाद में आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा।
- अब ओटीपी एंटर करके प्रोसीड पर क्लिक करें। अब आपको खाते से लिंक्ड आधार कार्ड और पैन नंबर एंटर करना होगा।
- अब अपनी लॉगइन आईडी और पासवर्ड सेट करें। ये पूरा प्रोसेस करने के बाद आपका ऐप पर रजिस्ट्रेशन हो जाएगा।
- रजिस्ट्रेशन होते ही आपके मोबाइल नंबर पर लॉगइन के लिए यूजरआईडी का मैसेज आ जाएगा।
- अब आपको पेज के आखिर में लॉगइन पर क्लिक करना है। अब अपनी यूजर आई एंटर करें और MPIN सेट करें।
More From GoodReturns

HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?

Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!

कच्चे तेल में बड़ी गिरावट: आज इन 5 सेक्टर्स के शेयरों में दिखेगी हलचल, चेक करें लिस्ट

3 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही रहेगा? जानें 22K और 24K के ताजा रेट

आज 2 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या खरीदारी का सही मौका है? जानें 22K-24K के ताजा रेट

SEBI के नए बायबैक नियम लागू: अब ओपन-मार्केट में निवेश से पहले जान लें ये 5 बड़े बदलाव



Click it and Unblock the Notifications