नई दिल्ली, जून 24। अगर आप कम कीमत पर मकान या दुकान खरीदना चाहते हैं तो यह खबर आपके काम आएगी। देश का दूसरा सबसे बड़ा सरकारी बैंक पीएनबी (पंजाब नेशनल बैंक) सस्ते में मकान और दुकान खरीदने का मौका लेकर आया है। ध्यान रहे कि ये मौका सिर्फ आज 24 जून के लिए ही है। बता दें कि पीएनबी कुछ प्रॉपर्टी की नीलामी कर रहा है, जिनमें मकान और दुकानें भी शामिल हैं। इन प्रॉपर्टी को ई-नीलामी के जरिए बेचा जाएगा। पीएनबी द्वारा आयोजित की जाने वाली नीलामी में आवासीय, कमर्शियल के साथ-साथ औद्योगिक प्रॉपर्टी के लिए भी बोली लगेगी।
सस्ते में खरीदें प्रॉपर्टी
इस मेगा ऑक्शन का फायदा उठा कर आप भी कम कीमत पर घर या दुकान आदि खरीद सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप यहां शेयर किए जा रहे लिंक (https://ibapi.in/) पर विजिट कर सकते हैं। पीएनबी ने जिन लोगों को लोन दिया और वे उसे चुका नहीं पाए, उन्हीं लोगों की गिरवी रखी प्रॉपर्टी को जब्त करने के बाद उसे बेच कर बैंक अपना लोन वसूलेगा।
कृषि जमीन भी खरीदने का मौका
पीएनबी जो मेगा ऑक्शन नीलामी आयोजित कर रहा है उसमें आपको 12,957 आवासीय और 2,787 कारोबारी प्रॉपर्टी के लिए बोली लगाने का मौका मिलेगा। वहीं 1300 से अधिक औद्योगिक प्रॉपर्टी भी नीलामी रखी गयी हैं। यदि आप कृषि भूमि खरीदना चाहते हैं तो वो भी खरीद सकते हैं। नीलामी में आपको 104 कृषि जमीनों के लिए बोली लगाने का मौका मिलेगा।
कैसे लें बोली में हिस्सा
यदि आप इस ई-नीलामी में हिस्सा लेना चाहते हैं तो बता दें कि ईएमडी जमा करें। इसके अलावा बैंक ब्रांच में आपको केवाईसी डॉक्यूमेंट्स भी दिखाने होंगे। ई-नीलामी में हिस्सा लेने के लिए डिजिटल सिग्नेचर का होना जरूरी है। इसके अलावा एक और तरीका है कि आप किसी अधिकृत एजेंसी के जरिए बोली लगाएं।
ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
सबसे पहले मोबाइल नंबर और ईमेल के जरिये ई-ऑक्शन प्लेटफॉर्म पर रजिस्ट्रेशन करें। इसके लिए ibapi.in पर जाना होगा और वहां बिडर्स रजिस्ट्रेशन ऑप्शन पर क्लिक करें। इसके बाद केवाईसी प्रोसेस कम्प्लीट करें। इसके लिए पहचान पत्र या अन्य दस्तावेज अपलोड करने होते हैं। फिर ईएमडी रकम जमा कराएं। इसके बाद आप अपनी प्रॉपर्टी के लिए नीलामी में बोली लगा सकेंगे।
पहले भी लाया मौका
पीएनबी इससे ऐसा ही मौका 15 जून को लाया था। इसके अलावा बैंक ने पिछले महीने भी ई-ऑक्शन का आयोजन किया था। बैंक ने बताया था कि वह सरफेसी अधिनियम के तहत पारदर्शी तरीके से आवासीय और वाणिज्यिक संपत्तियों की ऑनलाइन मेगा ई-नीलामी कर रहा है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
