PNB Bank Account KYC: पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहकों के लिए जरूरी खबर आ गई है। अगर आपका भी इस बैंक में अकाउंट है तो अब आपको 12 तारीख से पहले-पहले एक बेहद जरूरी काम को करना अनिवार्य है वरना आपका अकाउंट बंद हो जाएगा। आइए आपको बताते हैं कि वह बेहद जरूरी काम कौन सा है और इसे आप किस तरह से कर सकते हैं।

आरबीआई ने दिए हैं ये निर्देश
RBI के दिशानिर्देशों के अनुसार, सभी बैंक अपने अकाउंट होल्डर्स से KYC अपडेट करने के लिए कह रहे हैं। ऐसे में पीएनबी के लगभग सवा तीन लाख खाताधारक हैं जिन्होंने 31 मार्च तक अपना अकाउंट अपडेट नहीं करवाया था। अगर आप भी इन्हीं अकाउंट होल्डर्स में शमिल हैं तो आपको बता दें कि पीएनबी बैंक की ओर से 12 अगस्त तक केवाईसी अपडेट कराने का समय दिया गया है।
अगर 12 अगस्त तक अपडेट नहीं किया केवाईसी
अगर 12 अगस्त तक आप अपना केवाईसी बैंक अकाउंट में अपडेट नहीं कराते हैं तो आपका अकाउंट इनएक्टिव कर दिया जाएगा। ये दिशा निर्देश केवल उन लोगों के लिए लागू है, जिन्होंने 31 मार्च तक केवाईसी अपडेट नहीं किया है। अकाउंट इनएक्टिव यानी बंद होने के बाद आप अपने अकाउंट से पैसा नहीं निकाल पाएंगे। इसके अलावा आप इस अकाउंट से लोन नहीं ले पाएंगे। सिर्फ इस अकाउंट में आप पैसे जमा कर पाएंगे।
ऐसे कराएं PNB अकाउंट की केवाईसी अपडेट
केवाईसी अपडेट कराने के लिए आपको पीएनबी की नजदीक की ब्रांच में जाकर अपनी केवाईसी करवानी होगी। इसके लिए आपको पहचान प्रमाण, एड्रेस प्रूफ, लेटेस्ट फोटो, पैन कार्ड, इनकम सोर्स आदि से जुड़े हुए डॉक्यूमेंट्स आपको सबमिट करने होंगे। इसके अलावा आप चाहें तो पीएनबी वन, इंटरनेट बैंकिंग सर्विसेज (IBS), पंजीकृत ईमेल/पोस्ट भेज कर भी ऐसा कर सकते हैं।
अगर आप केवाईसी करवा लेते हैं तो आपका बैंक खाता एक्टिव रहेगा और फंड ट्रांसफर, बिल पेमेंट जैसे कई काम आसानी से कर पाएंगे। आपके पंजाब नेशनल बैंक की KYC हुई है या नहीं, इसकी जानकारी के लिए आपको कस्टमर केयर पर फोन करके भी बात कर सकते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications