नयी दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) कई तरह की स्कीम और योजनाएं चलाता है। बैंक ने महिलाओं के लिए 4 स्पेशल योजनाएं पेश की हैं। इन स्कीमों की मदद से महिलाएं हर महीने तगड़ी कमाई कर सकती हैं। देश के दूसरे सबसे बड़े सरकारी बैंक ने ये योजनाएं महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए शुरू की हैं। पीएनबी की इन योजनाओं की मदद से महिलाएं अपना बिजनेस कर सकती हैं। बिजनेस के जरिए उन्हें हर महीने तगड़ी कमाई होगी। जानते हैं स्पेशल स्कीमों की डिटेल।
मिलती है आर्थिक मदद
पीएनबी अपनी इन चारों स्कीमों की मदद से बिजनेस के लिए महिलाओं को पैसा देता है। यानी महिलाएं पीएनबी से आर्थिक मदद ले सकती हैं। अपने बिजनेस सेट-अप के लिए महिलाएं पीएनबी से आर्थिक सहायता ले सकती हैं। पीएनबी ने ट्वीट में लिखा कि अपनों का ख्याल रखने में आप कभी पीछे नहीं हटती। उसी तरह अपने बिजनेस को पीएनबी महिला उद्यम निधि योजना की सहायता से आगे बढ़ाएं और तरक्की की राह में आगे बढ़ें। यदि आप अधिक जानकारी लेना चाहते हैं तो इस लिंक (https://www.pnbindia.in/schemes-for-women.html) पर विजिट करें।
पीएनबी महिला उद्यमी निधि स्कीम
पीएनबी महिला उद्यमी निधि स्कीम पीएनबी सबसे दमदार स्कीम है। इस योजना के तहत महिलाओं को कारोबारी बनने के लिए लोन दिया जाता है। इस योजना की मदद से महिलाएं बैंक से लोन लेकर बिजनेस कर सकती हैं। इस स्कीम से बिजनेस शुरू करने में मदद मिलती है। इस योजना के तहत 10 लाख रु तक का लोन लिया जा सकता है।
पीएनबी महिला समृद्धि योजना
इस योजना के तहत बैंक चार अन्य योजनाएं चला रहा है। यदि कोई महिला बिजनेस या किसी यूनिट में इंफ्रास्क्ट्रक्चर सेट अप करना चाहें तो इस योजना से मदद ली जा जा सकती है। बैंक से लोन लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जा सकता है।
क्रेच शुरू करने के लिए सहायता
यह योजना महिला सशक्तीकरण के लिए शुरू की गई है। इस योजना को क्रेच व्यवसाय में काम करने वाली महिलाओं के लिए शुरू किया गया है। इस योजना के तहत महिलाओं को क्रेच बिजनेस के लिए फाइनेंसिंग सहायता मिलती है।
पीएनबी महिला सशक्तीकरण अभियान
इस योजना के तहत कई रियायतें मिलती हैं। महिलाओं को इस स्कीम के तहत बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए वित्तीय मदद मिलती है। बैंक इसके लिए स्वंय सहायता समूह और नॉन प्रॉफिट संगठनों की मदद से महिलाओं को गैर-कृषि सेक्टरों में बिजनेस करने के लिए पैसा मुहैया कराता है।
पीएनबी में खुलवाएं खास खाता
रिटायरमेंट के बाद हर महीने मोटी पेंशन पाने के लिए आप पीएनबी में नेशनल पेंशन स्कीम (एनपीएस) खाता खुलवा सकते हैं। इसमें आपको 60 साल की आयु के बाद हर महीने 30000 रु की मासिक पेंशन मिल सकती है। एनपीएस की शुरुआत जनवरी 2004 से सरकारी कर्मचारियों के लिए की गयी थी। मगर 2009 से इसे सभी कैटगरी के लोगों के लिए शुरू कर दिया गया। पीएनबी में एनपीएस खाता खुलवाने के आपको 4 अन्य बड़े फायदे भी मिलेंगे, जिनमें पोर्टेबल अकाउंट के फायदे, कस्टमाइज्ड इन्वेस्टमेंट का फायदा, लो कॉस्ट स्ट्रक्चर की सुविधा और 70 साल तक की उम्र तक निवेश करने का ऑप्शन शामिल है। एनपीएस में दो तरह के अकाउंट होते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications