
Pradhan Mantri Mudra Yojana : अगर आप अपना खुद का बिजनेस शुरू करना चाहते है या फिर आपका खुद का कोई बिजनेस है। जिस बिजनेस को और मजबूत करना चाहते है, तो फिर प्रधानमंत्री मुद्रा योजना उन व्यक्तियों के लिए काफी मददगार हो सकती है। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना को शुरुआत 2015 में मोदी सरकार ने युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और छोटे कारोबारियों को मजबूत करने के उद्देश्य की थी। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना में नॉन-कॉरपोरेट और गैर-कृषि कार्यों के लिए लोन दिया जाता है। इस योजना के माध्यम से आप 10 लाख रूपये तक का लोन ले सकते हैं। यह लोन कोलैटरल फ्री लोन लिया जा सकता है, तो आइए जानते हैं इसके बारे।
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के फायदे
इस योजना के माध्यम से आप अपनी आवश्यकता के हिसाब से 50,000 रु से लेकर 10 लाख रूपये तक का लोन ले सकते हैं। यह लोन कोलैटरल मुफ्त होता है, इतना ही नहीं इस लोन पर प्रोसेसिंग फीस नहीं लगती। इस लोन के भुगतान को कुल अवधि 12 महीने से लेकर 5 साल तक होती है। अगर आप इस लोन की को राशि है। अगर आप इस राशि को 5 वर्षो के भीतर अदा नहीं कर पाते है, तो फिर आप इस अवधि को 5 साल आगे तक बढ़वा सकते हैं।
लोन की तीन कैटेगरी यह है
अगर आप इस योजना के माध्यम से लोन लेना चाहते है, तो फिर आप इसके लिए किसी भी सरकारी-प्राइवेट बैंक में आवेदन कर सकते है। इसके साथ ही आप स्मॉल फाइनेंस बैंक, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक, नॉन फाइनेंशियल कंपनी में लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं। लोन की जो राशि की सीमा है। कैटेगरी के हिसाब से बनाई गई है। लोन की तीन कैटेगरी शिशु लोन, किशोर लोन, तरुण लोन है। शिशु लोन में 50,000 रूपये तक आर्थिक सहायता दी जाती है। किशोर लोन में 5 लाख रु तक का लोन दिया जाता है। तरुण लोन में 10 लाख रुपए तक की राशि लोन के तौर पर दी जाती है।
कैसे करें आवेदन
अगर आप इस योजना के लिए आवेदन करना चाहते है, तो फिर इसके लिए आपको सबसे पहले इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट मुद्रा डॉट ओआरजी डॉट इन पर जाएं। इसके बाद होम पेज खुलेगा। यह पर आपको तीन विकल्प दिखाई देंगे। उनको शिशु, किशोर और तरुण विकल्प दिखाई देगा। आपको सामने अपने हिसाब से कैटेगरी का चयन करें। इसके बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा। यह से आपको आवेदन पत्र डाउनलोड करना होगा। इसके बाद आप इस आवेदन पत्र को प्रिंट करा लें। इसके बाद आपको फॉर्म में मांगी गई सारी जानकारी भरना होगा। इसके साथ ही आपको कई सारे दस्तावेज भी देंगे होंगे। जैसे पैन कार्ड, आधार कार्ड, स्थायी और बिजनेस के पते का प्रूफ, इनकम टैक्स रिटर्न और सेल्फ टैक्स रिटर्न की कॉपी और पासपोर्ट साइज फोटो आदि को अटैच कर दें। जब आपका फॉर्म पूरा कंप्लीट हो जाता है। इसके बाद आपको इस आवेदन पत्र को अपने नजदीकी जो बैंक है। वहां जाकर जमा करना होगा। बैंक की तरफ से आपके आवेदन को वेरीफाई किया जायेगा। आवेदन वेरीफाई होने के 1 महीने के भीतर आपका आपको लोन दे दिया जायेगा। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको यूजर नेम और पासवर्ड बनाना होगा। इसकी सहायता से आपको मुद्रा लोन की वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा। इसके बाद यही पर आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications