PM Vishwakarma Scheme Online : केंद्रीय केबिनेट ने छोटे कामगार और शिल्पकारों की आर्थिक मदद करने के लिए प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की शुरुआत की है, इस स्कीम से भारतीय शिल्पकारों और कामगारों को काफी ज्यादा फायदा मिलेगा। भारत सरकार का इस योजना को चलाने का खास उदेश्य यह है की आप नए टूल्स को खरीदें और अपने क्षेत्रों में नए-नए व्यवसाय को उत्पन्न करें, ताकि देश के अंदर नई-नई चीजें इजात की जा सकें।
सरकार का इस योजना के तहत 30 लाख से अधिक लोगों को सीधे फायदा देने का लक्ष्य बनाया है, जिसमें सोनार, लोहार, बुनकर, और कपड़े धोने वाले श्रमिकों के साथ इस तरह का कार्य करने वाले लोगों को सीधा फायदा दिया जाएगा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किला की प्राचीर से इस योजना को चलाने के बारे में बताया जो आने वाले समय में लोगों को इसका लाभ दिया जाएगा।

वित्त मंत्री निर्मला सितारामन ने बताया की लाभारतीयों को पहली किस्त में 1 लाख रुपए की रकम दी जाएगी, वहीं जब वह इस किस्त को भुगतान शुल्क के रूप में वापस कर देंगे, तब उन्हे 1-1 लाख रुपए करके 2 लाख रुपए का लोन दिया जाएगा, जिससे वह अपने व्यवसाय में लगा सकते हैं। वहीं सरकार की ओर से आई जानकारी के अनुसार ट्रेनिंग के दौरान सरकार 500 रुपए का भत्ता भी देगी इसके साथ ही मशीन या कोई भी औजार खरीदने के लिए 15000 रुपए भी दिए जाएंगे।
भारत सरकार का प्लान है, कि यह योजना सितंबर महीने से लागू की जाए। भारत सरकार ने इस तरह की तमाम योजनाओं को चला रखा है, जिससे भारतीय लोगों को फायदा मिल सके। इस तरह की कई सारी योजनाएं चल रही है, जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वल योजना इस तर्ज पर प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना भी लागू की जा रही है, जिससे सभी लोगों को फायदा मिल सके। इस योजना में घर का एक सदस्य ही लाभ उठा सकता है।
इस योजना में कैसे करें आवेदन
सबसे पहले आपको प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की ऑफिसियल वेबसाईट पर जाना है, जिसपे आपको फोन से आवेदन के लिए रजिस्टर्ड करना होगा, जिसमें आपको अपना पूरा पता पंजीकृत करना होगा आप कहां रहते हैं, और आपके घर में कितने सदस्य हैं। वही जब आप इसमें आवेदन करेंगे आपको यह भी बताना होगा की आपका कोई पहले से व्यवसाय है तो नहीं अगर आप पहले से किसी व्यवसाय को चलाते हैं, तो आप आवेदन नहीं कर पाएंगे।
जब आप पंजीकृत कर रहे हैं तो आपको यह भी बताना होगा की आपने काम किससे सीखा है, अगर आपने किसी संस्थान में जाकर सीखा है या फिर अपने गुरु से सीखा है, आपको इस फॉर्म में सबकुछ फिल करना होगा। आवेदन के दौरान आप यह भी बता सकते हैं, की आपको कौनसा व्यवसाय सीखना है, आप विश्वकर्मा स्कीम में इस चीज का भी लाभ प्राप्त कर पाएंगे, वहीं आपको 500 रुपए भत्ता भी दिया जाएगा। आपको सरकार द्वारा मिलने वाली राशी प्राप्त करनी है, तो आपको बैंक की सारी डिटेल को भरनी होगी, जिससे आपके खाते में 1 लाख रुपए लोन के रुप क्रेडिट किए जाएंगे। यह सारी चीज भरने के बाद आप अपना सर्टिफिकेट भी डाउन लोड कर सकते हैं।
इस योजना में लाभ मिलने वालों की सूची
इस योजना का ग्रामीण क्षेत्र के साथ शहरी क्षेत्र के लोग भी लाभ उठा पाएंगे।
बढ़ई
दर्जी
टोकरी बुनने वाले
नाई
सुनार
लोहार
कुम्हार
हलवाई
मोची
हस्तशिल्प शिल्पकार
इस तरह के कार्य की सूची है, जिसमें लोगों को लाभ मिल सकता है।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications