PM Vidya Laxmi Yojana Apply Process: प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट की बैठक में एक नई योजना पीएम विद्यालक्ष्मी को मंजूरी दे दी गई है। इस योजना से अब योग्य छात्रों को 10 लाख रुपये तक का लोन आसानी से उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए अब स्टूडेंट्स को गारंटर की भी जरूरत नहीं होगी। आइए जानते हैं कि इसमें स्टूडेंट्स कैसे अप्लाई कर सकते हैं।

ये स्टूडेंट्स उठा सकते हैं पीएम विद्यालक्ष्मी योजना का फायदा
जो स्टूडेंट्स इस योजना का फायदा उठाना चाहते हैं उनके परिवार की आय सालाना 8 लाख रुपये से कम होनी चाहिए। इसके अलावा हायर स्टडीज के लिए छात्र को जिस इंस्टीट्यूट में एडमिशन लेना है वो NIRF रैंकिंग में ऑल इंडिया 100 और स्टेट में 200 में आना चाहिए और वो सरकारी इंस्टीट्यूट होना चाहिए। भारत सरकार 7.5 लाख रुपये तक के लोन के लिए 75 प्रतिशत की क्रेडिट गारंटी देगी। साथ ही इस योजना के तहत लोन लेने के लिए छात्रों को किसी गारंटर की भी जरूरत नहीं है।
ऐसे करें पीएम विद्यालक्ष्मी योजना के लिए अप्लाई
प्रधानमंत्री विद्यालक्ष्मी योजना के लिए सबसे पहले आपको इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। https://www.vidyalakshmi.co.in/ पर क्लिक करके आप इस योजना की वेबसाइट पर पहुंच जाएंगे।
इसके बाद इसमें आपको रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को पूरा करना होगा और फॉर्म ओपन होने के बार सभी जरूरी जानकारी को भर दें। फिर सभी डॉक्यूमेंट्स को अटैच करके सबमिट कर दें। आवेदन करने के लिए कुछ डॉक्यूमेंट्स जैसे पहचान पत्र (आधार कार्ड या पासपोर्ट), आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र आदि की आपको जरूरत पड़ेगी।
22 लाख स्टूडेंट्स को मिलेगा फायदा
प्रधानमंत्री विद्यालक्ष्मी योजना से देश के प्रमुख 860 हायर इंस्टीट्यूशन्स के 22 लाख से अधिक छात्रों को फायदा मिलेगा। इस योजना में NIRF(राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग ढांचा) के सभी श्रेणी-विशिष्ट और विषय विशिष्ट रैंकिंग में टॉप-100 में जगह पाने वाले सरकारी और निजी सभी एचईआई शामिल हैं। पैसों की तंगी से अब स्टूडेंट्स को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा और वो IIT और IIM समेत अन्य कॉलेज में भी अब उच्च संस्थानों में दाखिला ले पाएंगे।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
