Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में देश का आम बजट पेश किया। इस बजट में महिलाओं, युवाओं और देश के विकास के लिए कई बड़ी स्कीम और परियोजनाओं का ऐलान किया। इसमें रेडी पटरी वालों के लिए भी बड़ी सौगातों का भी ऐलान हुए। इसके तहत अगले पांच सालों के लिए रोडमैप रखा।

बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री ने कहा स्ट्रीट वेंडर्स के जीवन परिवर्तन में पीएम स्वनिधि (PM SVanidhi Yojana) की सफलता के आधार पर हमारी सरकार ने अगले 5 वर्षों में हर साल चुनिंदा शहरों में 100 साप्ताहिक 'हाट' या स्ट्रीट फूड हब के विकास में सहायता के लिए एक योजना की परिकल्पना की है।
प्रधानमंत्री स्वनिधि स्कीम के तहत सरकार रेडी लगाने वाले स्ट्रीट वेंडर्स को बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए लोन उपलब्ध कराती है। इस योजना के तहत पहली किस्त में 10,000 रुपए और अधिकतम 50,000 रुपए दिए जाते हैं।
पीएम स्वनिधी स्कीम का किसे मिलेगा फायदा
वित्त मंत्री ने अपने भाषण में मुख्य रूप से स्ट्रीट वेंडर्स को तोहफा दिया है। इस स्कीम के तहत खाने का सामान, सब्जी बेचने वाले और इस तरह का काम करने वाले लोग इसमें रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। प्रधानमंत्री स्वनिधि स्कीम के तहत मिलने वाली लोन की राशि अलग-अलग किस्तों में प्राप्त होती है। स्कीम के तहत पहली किस्त में 10000 रुपए प्राप्त होते हैं, अगर आवेदक इस लोन को चुका देता है तो उसे अगली किस्त में 20000 रुपए प्राप्त होते हैं तथा अलावा राशि इस लोन को चुकाने के बाद दी जाती है।
प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में ऐसे करें आवेदन
प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का आप भी उठान चाहते हैं लाभ तो इसके लिए आपको किसी भी नजदीकी सरकारी बैंक में जाना होगा और पीएम स्वनिधि योजना के लिए आवेदन पत्र की मांग करनी होगी। उस आवेदन पत्र में मांगी गई सारी जानकारी आपको सही से दर्ज करनी होगी और सारे दस्तावेजों के साथ सबमिट करना होगा। आपके सारे डॉक्युमेंट्स की जांच होगी अगर चीज ठीक है तो आपका लोन अप्रूव कर दिया जाएगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications