Pm Surya Ghar Yojana: सरकार की ओर से शुरू की गई प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है। इसका मकसद है कि आने वाले कुछ सालों में देश के करोड़ों घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाए जाएं, ताकि लोग अपने घर की बिजली खुद बना सकें और महंगे बिलों से राहत मिल सके।

काफी बचत बड़ी उपलब्धि
अब तक इस योजना से करीब 1600 करोड़ रुपए की सालाना बचत हो चुकी है। इसका श्रेय उन परिवारों को जाता है जो अब अपने घरों में लगे सोलर सिस्टम से बिजली बना रहे हैं और ग्रिड से कम बिजली ले रहे हैं। सरकार का टारगेट है कि साल 2027 तक यह बचत 5 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच जाए।
लाखों घर हो चुके हैं रोशन
करीब 1.5 करोड़ परिवारों ने अब तक इस योजना के तहत सोलर रूफटॉप सिस्टम लगवा लिया है। इससे हर घर को औसतन 12,000 रुपए सालाना की राहत मिली है, जो सीधे उनके बिजली खर्च में कटौती के रूप में दिखाई दे रही है।
सरकार की ओर से मिल रही मदद
1 किलोवाट से 3 किलोवाट तक के सिस्टम लगाने पर ₹30,000 से ₹78,000 तक की सब्सिडी दी जा रही है। इसके अलावा, सरकार आसान लोन और किस्तों की सुविधा भी दे रही है, जिससे आम लोग भी इस तकनीक को अपनाने में पीछे न रहें।
रोजगार का नया दरवाजा
इस योजना से रोजगार के मौके भी तेजी से बढ़े हैं। अब तक 10 लाख से ज्यादा लोगों को इस क्षेत्र में काम मिला है। सोलर पैनल की मैन्युफैक्चरिंग, इंस्टॉलेशन और रखरखाव से जुड़ी नौकरियों में बड़ा उछाल आया है। आने वाले सालों में सरकार इस आंकड़े को 20 लाख तक ले जाने की योजना बना रही है।
प्रदूषण में भी आई गिरावट
अब तक करीब 2.5 गीगावाट सौर क्षमता जोड़ी जा चुकी है, जिससे हर साल 1.8 मिलियन टन कार्बन डाइऑक्साइड का उत्सर्जन कम हो रहा है। यह भारत की जलवायु पॉलिसी की दिशा में एक अच्छा कदम माना जा रहा है।
कैसे करें रजिस्ट्रेशन?
इस स्कीम का फायदा लेने के लिए आप भी pmsuryaghar.gov.in पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं पोर्टल को यूज़र-फ्रेंडली बनाया जा रहा है ताकि सब्सिडी का प्रोसेस आसान और टर्नसपेरेंसी हो।
गांवों में बिजली की नई उम्मीद
जहां अब तक बिजली पहुंचना मुश्किल था, वहां अब लोग सौर ऊर्जा से अपने घर रोशन कर रहे हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में पढ़ाई, इलाज और व्यवसाय जैसे कामों में भी सुधार आया है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
