PM Modi To Inaugurate Semicon India 2025 : देश और दुनिया में आधुनिक तकनीक के विकास के साथ सेमीकंडक्टर का महत्व बढ़ता जा रहा है और यही कारण है कि दुनियाभर में सेमीकंडक्टर के डिमांड और सप्लाई को लेकर रस्साकस्सी चल रही है।

इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी के नेतृत्व में भारत सेमीकंडक्टर के मैन्युफैक्चरिंग का हब बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। अब इस दिशा में आज यानी 2 सितंबर (मंगलवार) को प्रधानमंत्री मोदी एक और महत्व कदम बढ़ाने जा रहे हैं।
दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी 2 सितंबर को सुबह लगभग 10 बजे नई दिल्ली स्थित यशोभूमि में 'सेमीकॉन इंडिया - 2025' का उद्घाटन करेंगे। इसका उद्देश्य भारत के सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम को उत्प्रेरित करना है। वहीं, प्रधानमंत्री मोदी 3 सितंबर को सुबह लगभग 9:30 बजे से इस सम्मेलन में भाग लेंगे। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी सीईओ गोलमेज सम्मेलन में भी हिस्सा लेंगे।
48 से अधिक देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
इस कार्यक्रम में 48 से अधिक देशों के 2,500 से अधिक प्रतिनिधियों, 50 से अधिक वैश्विक हस्तियों के साथ 150 से अधिक वक्ताओं और 350 से अधिक एग्जीबिटर्स सहित 20,750 से अधिक प्रतिभागी भाग लेंगे।
कार्यक्रम में 6 देशों की गोलमेज चर्चाएं, देशों के पवेलियन और कार्यबल विकास एवं स्टार्टअप के लिए समर्पित मंडप भी शामिल होंगे।
क्या है इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य?
यह सम्मेलन 2 से 4 सितंबर यानी तीन दिन तक चलेगा। यह तीन दिवसीय सम्मेलन भारत में एक मजबूत, सशक्त और टिकाऊ सेमीकंडक्टर इको-सिस्टम को आगे बढ़ाने पर केंद्रित होगा। इसमें सेमीकॉन इंडिया कार्यक्रम की प्रगति, सेमीकंडक्टर फैब और उन्नत पैकेजिंग परियोजनाओं, इन्फ्रास्ट्रक्चर की तैयारी, स्मार्ट विनिर्माण, अनुसंधान एवं विकास तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में इनोवेशन, निवेश के अवसर, राज्य-स्तरीय नीति का कार्यान्वयन आदि विषयों पर सत्र आयोजित किए जाएंगे।
इसके अलावा, इस कार्यक्रम में डिजाइन लिंक्ड इंसेंटिव (DLI) योजना के अंतर्गत इनीशिएटिव, स्टार्टअप इको-सिस्टम के विकास, अंतरराष्ट्रीय सहयोग और भारत के सेमीकंडक्टर क्षेत्र के भविष्य के मार्गनिर्देश पर भी प्रकाश डाला जाएगा।
अब तक 3 बार आयोजित हुआ है ऐसा सम्मेलन
दुनियाभर में आयोजित सेमीकॉन सम्मेलनों का उद्देश्य सेमीकंडक्टर क्षेत्र में तकनीकी प्रगति के साथ-साथ विभिन्न देशों की अपने सेमीकंडक्टर इको-सिस्टम को मजबूत करने की नीतियों को अधिकतम पहुंच प्रदान करना है।
भारत को सेमीकंडक्टर डिजाइन, विनिर्माण और प्रौद्योगिकी विकास के केंद्र के रूप में प्रदर्शित करने के प्रधानमंत्री के विजन को आगे बढ़ाते हुए इससे पहले 2022 में बेंगलुरु में, 2023 में गांधीनगर में और 2024 में ग्रेटर नोएडा में सम्मेलन आयोजित किए गए थे।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications