नयी दिल्ली। शनिवार 12 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्होंने वर्चुअल फिक्की (भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ) एनुअल एक्सपो 2020 का उद्घाटन किया, जो 11 दिसंबर से शुरू हुआ है और एक साल तक जारी रहेगा। उन्होंने फिक्की की 93वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) और सम्मेलन को संबोधित भी किया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि भारत 2020 में उतार-चढ़ाव से गुजरा है, लेकिन चीजों में तेजी से सुधार हुआ है और सरकार के पास अब रिकवरी हासिल करने के लिए एक रोड मैप है। पीएम मोदी ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था तेज गति से उबर रही है और आर्थिक संकेतक उत्साहजनक हैं।

प्राइवेट सेक्टर को सराहा
पीएम ने कहा कि आर्थिक सुधार तेजी से हो रहा है और इसका श्रेय हमारे उद्यमियों, किसानों, युवाओं और सभी नागरिकों को जाता है। उन्होंने प्राइवेट सेक्टर की सराहना करते हुए कहा कि हमारा निजी क्षेत्र न केवल घरेलू जरूरतों को पूरा करने में सक्षम है बल्कि वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान भी स्थापित कर रहा है। नए कृषि सुधारों से किसानों को नए बाजार, नए विकल्प, तकनीक का लाभ मिलेगा और देश का कोल्ड स्टोरेज इंफ्रास्ट्रक्चर आधुनिक होगा।
कृषि सुधारों की तारीफ
पीएम ने कहा कि नए कृषि सुधारों से इस क्षेत्र में अधिक निवेश आएगा और किसानों को इसका सबसे अधिक फायदा होगा। उनके पास मंडियों के साथ-साथ बाहरी पार्टियों को भी अपनी फसल बेचने के विकल्प होंगे। भारत को अपने डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर (डीबीटी) योजना के लिए वैश्विक स्तर पर पहचान मिली है, खासकर कोरोना संकट के दौरान। JAM (जन धन आधार मोबाइल) ट्रिनिटी देश के लिए काम कर रही है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि हमारे पास सबसे बड़ा डीबीटी कार्यक्रम है।
देश के हर कोने में गरीबों को मिला पैसा
सरकार ने देश के कोने-कोने में गरीबों को सिर्फ एक क्लिक से उनके खातों में पैसा ट्रांसफर किया। पीएम ने कहा कि आज यूनाइटेड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) प्लेटफॉर्म पर हर महीने 4 लाख करोड़ रुपये की लेन-देन हो रही है। आत्मानिर्भर भारत अभियान ने स्पीड हासिल की है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications