Pm Modi in B-20 Summit: पीएम नरेंद्र मोदी ने यहां बी20 सम्मेलन के दौरान कहा कि सभी बिजनेस लीडर्स ऐसे समय में भारत आए हैं, जब पूरा देश सेलिब्रेशन के माहौल में है। यह सेलिब्रेशन चन्द्रयान 3 की चांद पर सफल लैंडिग से बना है। पीएम मोदी ने कहा कि यह उत्सव एक जिम्मेदार अंतरिक्ष कार्यक्रम चलाने के लिए है। साथ ही यह उत्सव देश की प्रगति को गति देने के लिए भी है।
बिजनेस-20 सम्मेलन जी-20 का ही हिस्सा है। यह ग्लोबल बिजनेस कम्युनिटी का प्रतिनिधित्व करता है। इसकी स्थापना 2010 में की गई थी। 3 दिवसीय बी-20 शिखर सम्मेलन 25 अगस्त से लेकर 27 अगस्त 2023 तक आयोजित किया जा रहा है। इसमें 55 देशों के 1500 से अधिक प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। इस बार बी-20 समिट की थीम R.A.I.S.E. है। इसका पूरा मतलब है R-रिस्पोंसिबल, A-एक्सेलिरेटेड, I-इनोवेटिव, S-सस्टेनेबल और E-इक्वेटेबल

बिजनेस-20 शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए कि कोई भी आपदा आती है, बड़ा संकट आता है तो वह हमें कुछ न कुछ सीख देकर जाता है। कुछ साल पहले हम दुनिया की सबसे बड़ी महामारी से गुजरे हैं. इस संकट ने दुनिया के हर देश को, हर समाज को, हर बिजनेस हाउस को एक सबक दिया है- हमें अब सबसे ज्यादा निवेश आपसी भरोसे पर करना है।
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज भारत में दुनिया का सबसे युवा टैलेंट है। आज भारत इंडस्ट्री 4.0 के इस दौर में डिजिटल रिवोल्यूशन का चेहरा बना हुआ है। भारत के साथ आपकी दोस्ती जितनी मजबूत होगी, उतनी समृद्धि दोनों को मिलेगी। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि कोरोना के दौरान जब दुनिया को दवाओं की जरूरत थी, तब भारत ने फार्मेसी ऑफ द वर्ल्ड के रूप में 150 से ज्यादा देशों को दवाएं उपलब्ध कराईं। जब दुनिया को कोरोना वायरस वैक्सीन की जरूरत थी, तब भारत ने वैक्सीन का उत्पादन बढ़ाया और लाखों लोगों की कीमती जान बचाई।
पीएम मोदी ने कहा कि आप सभी जानते हैं कि व्यवसाय संभावनाओं को समृद्धि में, बाधाओं को अवसरों में और आकांक्षाओं को उपलब्धियों में बदल सकता है। चाहे वे छोटे हों या बड़े, वैश्विक हों या स्थानीय, व्यवसाय सभी के लिए प्रगति सुनिश्चित कर सकते हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस साल को इंटरनेशनल मिलेट्स ईयर के रूप में मनाया जा रहा है। मिलेट्स एक सुपरफूड है, पर्यावरण के अनुकूल है और छोटे किसानों का समर्थन करता है। इसके अलावा, फूड प्रोसेसिंग व्यवसाय में बड़े अवसर हैं। इसलिए, जीवनशैली और अर्थव्यवस्था के लिए, यह एक विन-विन अवसर है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

एडवांस टैक्स की दूसरी किश्त: 15 सितंबर की डेडलाइन, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती?



Click it and Unblock the Notifications
