नयी दिल्ली। मंगलवार को देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय इतिहास के सबसे बड़े राहत पैकेज का ऐलान किया। पीएम मोदी ने कोरोनासंकट से निपटने के लिए 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक राहत पैकेज का ऐलान किया, जिसे आत्मनिर्भर भारत अभियान नाम दिया गया है। इस पैकेज के साइज के लिहाज से कई दिलचस्प आंकड़े सामने आए हैं। जैसे कि पीएम मोदी ने खुद कहा कि ये भारत की जीडीपी के 10 फीसदी के बराबर है। साथ ही ये पाकिस्तान, जिसकी अर्थव्यस्था बुरी हालत में है, की कुल जीडीपी के बराबर है। विश्लेषकों ने उम्मीद जताई है कि इस पैकेज में एमएसएमई के लिए लोन में राहत, खर्च में वृद्धि, जीएसटी दर में कटौती और एमएसएमई को लोन देने को प्रोत्साहित करने के लिए लोन गारंटी शामिल होगी।
149 देशों की जीडीपी से बड़ा राहत पैकेज
डॉलर में देखें तो ये राहत पैकेज करीब 266 अरब डॉलर का है, जो पाकिस्तान की कुल 284 अरब डॉलर की जीडीपी के काफी करीब है। इतना ही नहीं ये 149 देशों की जीडीपी से अधिक है। इन देशों में वियतनाम, पुर्तगाल, ग्रीस, न्यूजीलैंड और रोमानिया जैसे देश शामिल हैं।
भारत के 10 अरबपतियों की संपत्ति का दोगुना
जो दिलचस्प आंकड़े इस राहत पैकेज को लेकर सामने आए हैं उनमें एक आंकड़ा भारत के टॉप 10 अरबपतियों से जुड़ा हुआ है। ब्लूमबर्ग अरबपति सूचकांक के अनुसार टॉप 10 धनी भारतीयों के पास करीब 147 अरब डॉलर की संपत्ति है। इस लिहाज से पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित पैकेज इनकी कुल संपत्ति से 1.8 गुना से अधिक है। वहीं ये एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति का पांच गुना है।
जेपीमॉर्गन, मास्टरकार्ड की मार्केट कैप के बराबर
ये मेगा प्रोत्साहन पैकेज दो वैश्विक दिग्गज कंपनियों जेपीमॉर्गन चेस और मास्टरकार्ड की मार्केट कैप के बराबर है। अन्य वैश्विक कंपनियों जैसे कि इंटेल, वेरीजॉन, कोकाकोला और फाइजर की मार्केट कैप इस भारतीय राहत पैकेज से कम है।
बीएसई की मार्केट कैप का 17 फीसदी
20,00,000 करोड़ रुपये का राहत पैकेज बीएसई के सभी सूचीबद्ध शेयरों की मार्केट कैप के लगभग 17 फीसदी के बराबर है। मंगलवार के सत्र के अंत में बीएसई की कुल मार्केट कैप 121 लाख करोड़ रुपये रही।
भारत के विनिवेश लक्ष्य का 10 गुना
ये पैकेज वित्त वर्ष 2020-21 के लिए भारत के 2.1 लाख करोड़ रुपये के विनिवेश लक्ष्य का लगभग 10 गुना है। सरकार का वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए संशोधित विनिवेश लक्ष्य 1.05 लाख करोड़ रुपये था।
भारत की सबसे बड़ी लिस्टेड कंपनी का दोगुना
ये पैकेज भारत की सबसे मूल्यवान कंपनी (मार्केट कैप के लिहाज से) रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट कैप का दोगुना है। मंगलवार के बंद भाव के लिहाज से रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट वैल्यू 9,88,946 करोड़ रुपये थी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications