देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नमो ऐप (Namo App) पर 15 से 31 जुलाई के लिए द्वि-साप्ताहिक भारत न्यूजलेटर जारी किया है. इसके जरिए भारतीय इकोनॉमिक को लेकर बिग-बैंग आंकड़े पेश किए. उन्होंने भारतीय शेयर बाजार, रोजगार, स्टार्टअप समेत अन्य आर्थिक ग्रोथ के आंकड़े जारी किए गए.रिपोर्ट में भारत के मार्केट कैप के रिकॉर्ड 5.5 ट्रिलियन डॉलर तक पहुँचने, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के बीच स्थित शिंकुन ला में दुनिया की सबसे ऊँची सुरंग के निर्माण की शुरुआत सहित कई महत्वपूर्ण मील के पत्थर शामिल हैं.
भारत में मान्यता प्राप्त स्टार्टअप ने 1.4 लाख नौकरियां पैदा की हैं, जिससे 6 फाइनेंशियल ईयर में रोजगार में 35% की ग्रोथ दर्ज की गई है. इसके तहत कुल 64.33 करोड़ नौकरियां पैदा हुई हैं. साथ ही MSME ने 4 सालों में20.5 करोड़ से ज्यादा नौकरियां पैदा की हैं, जिनमें से 39 प्रतिशत कारोबार महिलाओं के स्वामित्व में हैं.

आर्थिक विकास और कारोबार
भारत के निर्यात में पॉजिटिव ग्रोथ दर्ज किया गया है. यह 5.5% बढ़कर 21.2 बिलियन डॉलर हो गया है. अनुमान है कि मौजूदा फाइनेंशियल ईयर में एक्सपोर्ट 800 बिलियन डॉलर को पार कर जाएगा. बता दें कि कि जून में इलेक्ट्रॉनिक आइटम का एक्सपोर्ट 16.9% बढ़कर 2.82 बिलियन डॉलर पर पहुंच गया.
मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर ने भी रोजगार में अहम योगदान दिया है. इस सेक्टर ने 2017-18 से 2022-23 तक 85 लाख रोजगार के अवसर जोड़े हैं. केवल FY25 की पहली तिमाही में, Apple iPhone का एक्सपोर्ट 3.8 बिलियन डॉलर था, जोकि भारत के FOB वैल्यू का 79% है.
भारत की फाइनेंशियल ग्रोथ
भारत की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश यानी FDI जून 2023 में 1.14 बिलियन डॉलर से बढ़कर जून 2024 में 2.14 बिलियन डॉलर हो गई. इसके अलावा भारतीय कंपनियों ने 2024 में विदेशी बॉन्ड के जरिए 32,619 करोड़ रुपए जुटाए. जबकि विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) ने भारतीय बाजारों में 30,772 करोड़ रुपए डाले.
देश का व्यापार घाटा यानी ट्रेड डेफिसिट मई में 23.78 बिलियन डॉलर से घटकर जून में 20.98 बिलियन डॉलर रह गया. ट्रेड डेफिसिट में यह सुधार ग्लोबल अनिश्चितताओं के बीच भारत की बढ़ती आर्थिक स्थिरता को दर्शा रहा है.
कंज्युमर मार्केट का हाल
भारत में कार्ड पेमेंट मार्केट 2024 में 11.3% बढ़कर 28.4 ट्रिलियन रुपs तक पहुंचने वाला है. इसके अलावा ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (GCC) ने भारत में 6,667 लीजिंग डील पूरे किए, जोकि 16% की ग्रोथ को दर्शा रहा है. जून माह में घरेलू एयर पैसेंजर ट्रैफिक में सालाना आधार पर 5.76% का इजाफा हुआ है. पैसेंजर्स की संख्या भी 12.4 मिलियन से बढ़कर 13.2 मिलियन हो गई.
ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री का आउटलुक
ऑटोमोबाइल सेक्टर में मजबूत ग्रोथ हुई है.FY25 की पहली तिमाही में रिटेल बिक्री 9% बढ़कर 6.2 मिलियन यूनिट्स पर पहुंच गई, जोकि पिछले साल की समान अवधि में 5.7 मिलियन यूनिट थी.
FY24 के लिए आयकर रिटर्न दाखिल (ITR Filing) करने वालों की संख्या लगभग 6 करोड़ तक पहुंच गई, जिसमें से 70 फीसदी ने न्यू टैक्स रिजीन को चुना. बिग बैंग आंकड़े स्टार्टअप्स के जरिए रोजगार पैदा करना और रोजगार बढ़ने में MSE की भूमिका समेत अन्य सेक्टर्स में भारत की तेजी से बढ़ती आर्थिक ग्रोथ को दर्शाता है.
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications