नयी दिल्ली। आज संसद में वित्त वर्ष 2021-22 के लिए यूनियन बजट पेश किया गया। अब बजट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिक्रिया आई है। पीएम मोदी ने कहा है कि ये बजट आत्मनिर्भर भारत विजन को बेहतर बनाएगा। पीएम मोदी के अनुसार इस बजट के केंद्र में किसान और गाँव हैं। बजट को अग्रसक्रिय (Proactive) करार देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि किसानों की इनकम बढ़ाने में मदद करने पर ध्यान दिया गया है। पीएम ने अपने बजट के बाद के दिए भाषण में कहा कि केंद्रीय बजट 2021-22 भारत का आत्मविश्वास दिखाता है और दुनिया को प्रेरणा भी प्रदान करता है।

दुर्लभ बजट भाषणों में से एक
पीएम मोदी ने इस बात पर भी रोशनी डाली कि यह दुर्लभ बजट भाषणों में से एक रहा, जिसे प्रस्तुत किए जाने के कुछ ही घंटों के भीतर विशेषज्ञों से कई सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिलीं। यह बजट नए दशक के लिए एक मजबूत आधार देगा। ये बजट आत्मनिर्भर भारत की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है। यह बजट लोगो, निवेशकों, उद्योग और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर के लिए कई सकारात्मक बदलाव लाएगा।
जानिए पीएम मोदी की बजट पर बाकी अहम बातें
बजट के बारे में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि यह बजट देश के सभी हिस्सों के लिए चौतरफा विकास की बात करता है। इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण के लिए आवंटित राशि में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है। ये बजट इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देता है। वहीं संरचनात्मक सुधारों से विकास और रोजगार सृजन की संभावना बढ़ेगी। इस बजट में कृषि क्षेत्र को मजबूत करने, किसानों की आय बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया गया है। गांव और किसान बजट के केंद्र में हैं। एमएसएमई सेक्टर के विकास को बढ़ावा देने और अधिक रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए इस सेक्टर क्षेत्र के लिए दोगुनी राशि आवंटित की गयी है। बजट में एग्री इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड के माध्यम से एपीएमसी मंडियों को और मजबूत करने के प्रावधान हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
