नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए गुरुवार को इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स (आईसीसी) के 95वें वार्षिक सत्र के मौके पर उद्घाटन भाषण दिया। पीएम मोदी ने एक बार फिर भारत के आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए कोरोना संकट को अवसर में बदलना होगा। पीएम मोदी ने आयात-प्रतिस्थापन की आवश्यकता पर भी जोर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि पूर्वोत्तर भारत बांस और जैविक उत्पाद क्लसटर बनाकर जैविक खेती का एक प्रमुख केंद्र बन सकता है। उन्होंने कहा कि बाढ़, तूफान, ओलावृष्टि जैसे संकट आते हैं और समय हमारी परीक्षा लेता है। मगर ऐसे समय उज्ज्वल भविष्य की गारंटी भी लाते हैं।

आइये जानतें पीएम मोदी के संबोधन की अन्य बड़ी बातें।
- कोविड-19 के अलावा भारत अन्य क्षेत्रों में भी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, जिनमें टिड्डियों के हमले, असम के तिनसुकिया में गैस का विस्फोट, चक्रवात अम्फान और मामूली भूकंप के झटके शामिल हैं।
- कोरोनावायरस एक अवसर बन जाएगा, क्योंकि इस संकट के कारण भारत आत्मनिर्भर बनेगा।
- आतमनिर्भर का पाठ घर पर शुरू होता है। समय आ गया है कि भारत आत्मनिर्भर बने।
- देश के हर नागरिक ने इस संकट को एक अवसर में बदलने का संकल्प लिया है। हमें भारत की विकास गाथा के लिए इसे एक प्रमुख अवसर बनाना होगा। ये अवसर क्या है? एक आत्मनिर्भर भारत।
- हाल के सुधारों के कारण भारतीय किसानों को उनकी असली आजादी मिली है। वे अपनी उपज बेचने के लिए देश के किसी भी हिस्से में जा सकते हैं।
- इंडस्ट्रीज को सोचना होगा कि वे भारत को उत्पादों के शुद्ध निर्यातक में कैसे बदलेंगे।
- एलईडी बल्ब के उपयोग के कारण भारतवासी कुल 19,000 करोड़ रुपये की बचत कर रहे हैं। उसी के कारण कार्बन उत्सर्जन भी कम हुआ है।
- हमें पश्चिम बंगाल में विनिर्माण क्षेत्र को पुनर्जीवित करना है। यह साहसिक निवेश का समय है, रूढ़िवादी फैसलों का नहीं।
- आत्मनिर्भार भारत के मूल में 'अत्मा-विश्वस्य भारतीय' है।
- हमारी इकोनॉमी यूपीआई के इस्तेमाल के चलते कैशलेस और कॉन्टैक्टलेस बन गई है।
- पीपल-सेंट्रिक, पीपल ड्रिवन और पीपल फ्रेंडली विकास हमारे शासन का हिस्सा बन गए हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications