नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से देश के नाम अपने संबोधन में कहा कि भारत ने कोरोनोवायरस महामारी से निपटने में अच्छा प्रदर्शन किया है। साथ ही उन्होंने कमजोर अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए नेशनल इंफ्रास्ट्रक्चर पाइपलाइन प्रोजेक्ट के तहत 100 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च करने का ऐलान किया। लाल किले से 74वें स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत को आधुनिकता की ओर तेजी से बढ़ने के लिए समग्र इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास को एक नई दिशा देने की आवश्यकता है और नेशनल इंफ्रास्ट्रक्चर पाइपलाइन प्रोजेक्ट इस लक्ष्य को प्राप्त करने में मदद करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने महामारी के आर्थिक प्रभाव की भरपाई के लिए 7,000 इंफ्रा परियोजनाओं की पहचान की है।
क्या होगी नेशनल इंफ्रास्ट्रक्चर पाइपलाइन प्रोजेक्ट की भूमिका
पीएम ने अपने संबोधन में कहा कि भारत को आधुनिकता की ओर तेज गति से आगे बढ़ाने के लिए देश के कुल इंफ्रास्ट्रक्चरल डेवलपमेंट को एक नई दिशा देने की जरूरत है। इस जरूरत को नेशनल इन्फ्रास्ट्रक्चर पाइपलाइन प्रोजेक्ट के जरिए पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास में साइलोस को खत्म करने का समय आ गया है और मल्टी-मोडल कनेक्टिविटी इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए एक बड़ी योजना तैयार की गई है। पीएम मोदी ने कहा इन्फ्रास्ट्रक्चर में साइलो (टॉवर या गड्ढा जिसमें अनाज रखा जाता है) को खत्म करने का युग आ गया है। इसके लिए पूरे देश को मल्टी-मोडल कनेक्टिविटी इंफ्रास्ट्रक्चर से जोड़ने के लिए एक बहुत बड़ी योजना तैयार की गई है।
कोरोना संकट से बाहर निकलने में मदद करेगी ये परियोजना
उन्होंने कहा कि नेशनल इंफ्रास्ट्रक्चर पाइपलाइन प्रोजेक्ट कोरोना के प्रभाव से देश को बाहर निकालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने स्वर्णिम चतुर्भुज के माध्यम से सड़क नेटवर्क के विस्तार में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान को भी याद किया। पीएम मोदी ने कहा कि भारत सहित कोरोनोवायरस महामारी की मार झेल रहे देशों में 130 करोड़ से अधिक भारतीयों ने अपनी सोच में आत्मनिर्भर भारत के साथ आत्मनिर्भर होने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि हमें मेक इन इंडिया के साथ-साथ मेक फॉर द वर्ल्ड के मंत्र के साथ आगे बढ़ना है। उन्होंने कहा कि भारत के आत्मनिर्भर बनने के संकल्प पर विचार करते हुए आज कई बड़ी कंपनियां भारत की ओर रुख कर रही हैं।
आत्मनिर्भर भारत अभियान पर जोर
आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले पर तिरंगा फहराया और देश को संबोधित किया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने आत्मनिर्भर भारत और वोकल फॉर लोकल पर काफी जोर दिया। अपने लगातार सातवें स्वतंत्रता दिवस भाषण में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि "आत्मनिर्भर भारत" के आह्वान ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया है और ये सभी के लिए "मंत्र" बन गया है। उन्होंने वैश्विक इकोनॉमी में भारत की हिस्सेदारी बढ़ाने पर भी जोर दिया।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
