नई दिल्ली, सितंबर 23। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका की अपनी तीन दिवसीय यात्रा के पहले दिन वाशिंगटन डीसी में पांच बड़ी कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) से मुलाकात की। पीएम मोदी ने जिन कंपनियों के सीईओ से मुलाकात की है, उनमें क्वालकॉम के क्रिस्टियानो आर अमोन, एडोब के शांतनु नारायण, फर्स्ट सोलर के मार्क विडमार, जनरल एटॉमिक्स के विवेक लाल और ब्लैकस्टोन के स्टीफन ए श्वार्जमैन शामिल हैं। इन सभी के साथ पीएम मोदी की अलग-अलग बैठक हुई है। बता दें कि एडोब दुनिया की बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनियों में से एक है, जबकि क्वॉलकॉम 3जी और 4जी टेक्नोलॉजी की प्रमुख कंपनी है। जनरल एटॉमिक्स एनर्जी और डिफेंस कंपनी है, जबकि फर्स्ट सोलर सोलर सॉल्युशंस प्रोवाइड करती है। ब्लैकस्टोन दुनिया की दिग्गज निवेश कंपनी मानी जाती है।

फ्यूचर इंवेस्टमेंट प्लान
एडोब के सीईओ शांतनु नारायण और पीएम मोदी ने भारत में एडोब की चल रही एक्टिविटीज और भविष्य की निवेश योजनाओं पर चर्चा की। स्वास्थ्य, शिक्षा और रिसर्च एंड डेवलपमेंट जैसे सेक्टरों में डिजिटल इंडिया के प्रमुख कार्यक्रम का लाभ उठाने के विचारों पर भी चर्चा की गई। शांतनु ने कोविड से लड़ने और विशेष रूप से तेजी से वैक्सीनेशन में भारत के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने भारत में हर बच्चे के लिए वीडियो, एनीमेशन लाने की इच्छा व्यक्त की। जिन सीईओ से पीएम मोदी ने चर्चा की उनमें से दो भारतीय मूल के अमेरिकी हैं। इनमें एडोब के शांतनु नारायण और जनरल एटॉमिक्स सेकेविवेक लाल शामिल हैं।
क्वालकॉम ने जताई 5जी पर काम करने की इच्छा
क्रिस्टियानो अमोन के साथ पीएम मोदी की बैठक के दौरान भारत के दूरसंचार और इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में निवेश के अवसरों पर चर्चा की गयी। इसमें इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम डिज़ाइन एंड मैन्युफैक्चरिंग (ईएसडीएम) के लिए हाल ही में लॉन्च की गई प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव स्कीम (पीएलआई) के साथ-साथ भारत में सेमीकंडक्टर सप्लाई चेन का डेवलपमेंट शामिल हैं। भारत में लोकल इनोवेशन इकोसिस्टम को तैयार करने की रणनीतियों पर भी चर्चा की गई। पीएम ने क्वालकॉम को आश्वासन दिया कि भारत उनके द्वारा दिए गए प्रस्तावों पर सक्रियता से काम करेगा।
जनरल एटॉमिक्स से ड्रोन की खरीदारी
भारत अपने सशस्त्र बलों की तीनों शाखाओं के लिए अच्छी संख्या में ड्रोन खरीदने की प्रोसेस में है। भारत ने जनरल एटॉमिक्स से कुछ ड्रोन भी लीज पर लिए हैं। विश्व में प्रसिद्ध वैज्ञानिक विवेक लाल ने पिछले साल 1 जून से फर्म के सीईओ के रूप में पदभार संभाला है।
क्या-क्या है पीएम मोदी का कार्यक्रम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जो अमेरिका की आधिकारिक यात्रा पर हैं, राष्ट्रपति जो बिडेन और उनकी डिप्टी कमला हैरिस के साथ बैठक करेंगे और पहले व्यक्तिगत क्वाड शिखर सम्मेलन में भी भाग लेंगे। वे न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 76वें सत्र को संबोधित करेंगे।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications