नयी दिल्ली। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' में 'आत्मनिर्भर भारत' की सराहना की। साथ ही उन्होंने कहा कि वोकल फॉर लोकल की हर घर में गूंज है। पीएम मोदी ने कोरोना संकट के बीच मई 2020 में देश को संबोधित करते हुए वोकल फॉर लोकल यानी स्थानीय वस्तुओं को बढ़ावा देने की अपील की थी। मन की बात के 72वें कार्यक्रम में पीएम मोदी ने 'मेड इन इंडिया' और 'आत्मनिर्भर भारत' पर बात करते हुए कोरोनोवायरस महामारी के बीच एक साल के अंदर ही स्वदेशी चीजों की तरफ देश के रुझान की भी प्रशंसा की। आज साल 2020 का मन की बात का अंतिम कार्यक्रम रहा। इसमें पीएम मोदी ने नये साल के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्ति
पीएम मोदी ने कहा कि हमें अपने देश को सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त बनाना है। यह 2021 के लिए एक रेज्योल्यूशन भी है। उन्होंने मैन्युफैक्चर्स और इंडस्ट्री लीडर से कहा कि जब वोकल फॉर लोकल का मंत्र हर घर में गूंज रहा है तो यह सुनिश्चित करने का समय आ गया है कि हमारे उत्पाद वर्ल्ड क्लास हों। पीएम के अनुसार इस साल मई में कश्मीरी केसर को भौगोलिक संकेत टैग (Geographical Indication Tag) दिया गया था। इसके जरिए हम कश्मीरी केसर को विश्व स्तर पर लोकप्रिय ब्रांड बनाना चाहते हैं।
भारत में खिलौनों की मांग
पीएम ने का कि अब ग्राहक भी 'मेड इन इंडिया' खिलौने की मांग कर रहे हैं। यह विचार प्रक्रिया में एक बड़ा बदलाव है। यह लोगों के रवैये में एक बड़े परिवर्तन का जीवंत उदाहरण है और वह भी एक वर्ष की अवधि के भीतर। इस परिवर्तन का अनुमान लगाना आसान नहीं है। उदाहरण के लिए दिल्ली का झंडेवालान बाजार खिलौनों के लिए प्रसिद्ध है। पहले इसके विदेशी ब्रांड होते थे, लेकिन अब विक्रेता भारत के बने खिलौनों को बड़े गर्व के साथ बेच रहे हैं। केवल एक वर्ष में यह बड़ा बदलाव ध्यान देने योग्य है। 2020 चुनौतियों और बाधाओं से भरा था। लेकिन हमने हर चीज से सीखा। हमने आत्म निर्भर होना सीखा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications