PM Modi Ethiopia Visit: इथोयोपिया समेत तीन देशों की यात्रा पर निकले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हुआ है। पीएम मोदी को इथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा में देश के सर्वोच्च सम्मान 'ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया' से सम्मानित किया गया है। इथोयोपिया का सर्वाच्च सम्मान पाने वाले पीएम मोदी दुनिया के पहले शख्स हैे।

पीएम मोदी को यह सम्मान भारत और इथियोपिया के द्विपक्षीय संबंधों को मजबूती देने तथा एक वैश्विक राजनेता के रूप में उनके दूरदर्शी नेतृत्व के लिए प्रदान किया गया। यह सम्मान समारोह अदीस इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में संपन्न हुआ।
यह सम्मान स्वीकार करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "मुझे अभी-अभी इस देश का सबसे बड़ा सम्मान मिला है। दुनिया की सबसे पुरानी और समृद्ध सभ्यताओं में से एक से सम्मानित होना मेरे लिए बहुत गर्व की बात है। मैं सभी भारतीयों की ओर से इसे विनम्रता और कृतज्ञता के साथ स्वीकार करता हूं।" उन्होंने यह सम्मान उन अनगिनत भारतीयों को समर्पित किया जिन्होंने 1896 से दोनों देशों के रिश्तों को मजबूत बनाया है।
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर भी अपनी भावनाएं साझा कीं। उन्होंने लिखा, "ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया से सम्मानित होना मेरे लिए सम्मान की बात है और मैं इसे 140 करोड़ भारतीयों को समर्पित करता हूं।"
अब तक पीएम मोदी को 28 देशों से मिल चुका है सर्वोच्च सम्मान
इथियोपिया का यह सम्मान मिलाकर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अब तक 28 बड़े अंतरराष्ट्रीय नागरिक सम्मान मिल चुका हैं। उन्हें वैश्विक नेतृत्व और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कई प्रतिष्ठित पुरस्कार मिले हैं। 2016 से 2025 के बीच पीएम मोदी को पापुआ न्यू गिनी, फिजी, ग्रीस, अमेरिका, मालदीव, बहरीन, यूएई, फिलिस्तीन, अफगानिस्तान और सऊदी अरब सहित कई देशों से उन्हें सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिल चुके हैं।
1. इथियोपिया - ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया (16 दिसंबर 2025)
2. नामीबिया - ऑर्डर ऑफ द मोस्ट एंशिएंट वेलविशिया मिराबिलिस (9 जुलाई 2025)
3. ब्राजील - ग्रैंड कॉलर ऑफ द नेशनल ऑर्डर ऑफ द सदर्न क्रॉस (8 जुलाई 2025)
4. त्रिनिदाद और टोबैगो ऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक ऑफ त्रिनिदाद एंड टोबैगो (4 जुलाई 2025)
5. घाना - ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना (2 जुलाई 2025)
6. साइप्रस - ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ माकारियोस तृतीय (16 जून 2025)
7. श्रीलंका - श्रीलंका मित्र विभूषण (5) अप्रैल 2025)
8. मॉरीशस ऑर्डर ऑफ द स्टार एंड की ऑफ द इंडियन ओशन (12 मार्च 2025)
9. बारबाडोस - ऑनरेरी ऑर्डर ऑफ फ्रीडम (5 मार्च 2025)
10. कुवैत - ऑर्डर ऑफ मुबारक अल-कबीर (22 दिसंबर 2024)
11. डोमिनिका डोमिनिका अवॉर्ड ऑफ ऑनर (21 नवंबर 2024)
12. गुयाना ऑर्डर ऑफ एक्सीलेंस (20 नवंबर 2024)
13. नाइजीरिया - ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर (17 नवंबर 2024)
14. रूस - ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल (9 जुलाई 2024, घोषित 2019)
15. ग्रीस ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर (25 अगस्त 2023)
16. फ्रांस - ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर (13 जुलाई 2023)
17. मिस्र - ऑर्डर ऑफ द नाइल (25 जून 2023)
18. फिजी - ऑर्डर ऑफ फिजी (22 मई 2023)
19. पापुआ न्यू गिनी - ऑर्डर ऑफ लोगोहू (22 मई 2023)
20. भूटान - ऑर्डर ऑफ द ड्रैगन किंग (17 दिसंबर 2021)
21. संयुक्त राज्य अमेरिका लीजन ऑफ मेरिट (21 दिसंबर 2020)
22. बहरीन - किंग हमद ऑर्डर ऑफ द रिनैसेंस (24 अगस्त 2019)
23. मालदीव - ऑर्डर ऑफ द डिस्टिंग्विश्ड रूल ऑफ इज्जुद्दीन (8 जून 2019)
24. संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ऑर्डर ऑफ ज़ायेद (4 अप्रैल 2019)
25. संयुक्त राष्ट्र - यूएन चैंपियन ऑफ द अर्थ अवॉर्ड (3 अक्टूबर 2018)
26. फिलिस्तीन ग्रैंड कॉलर ऑफ द स्टेट ऑफ फिलिस्तीन (10 फरवरी 2018)
27. अफगानिस्तान - स्टेट ऑर्डर ऑफ ग़ाज़ी अमीर अमानुल्लाह खान (4) जून 2016)
28. सऊदी अरब ऑर्डर ऑफ किंग अब्दुलअज़ीज़ (3 अप्रैल 2016)
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
