नयी दिल्ली। कोरोनावायरस के कारण कई हफ्तों से चल रहे लॉकडाउन से देश की आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ा है। एक तरफ गरीबों का जीवन प्रभावित हुआ है तो दूसरी तरफ बड़ी मात्रा में छोटे-बड़े उद्योग-धंधे बंद हो गए। इससे अर्थव्यवस्था काफी नीचे आ गई है। कई रेटिंग एंजेंसियों ने भारत की विकास दर के जीरो या इससे भी नीचे पहुंचने का अनुमान लगाया है। अर्थव्यवस्था को फिर से पटरी पर लाने, गरीबों को राहत पहुंचाने और उद्योगों को फिर से चलाने के लिए सरकार ने देश के अब तक के सबसे बड़े राहत पैकेज का ऐलान किया है। पीएम मोदी ने मंगलवार को 20 लाख करोड़ रुपये के राहत पैकेज का ऐलान किया, जिसके बारे में आज केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने विस्तार से जानकारी दी। वित्त मंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए पैकेज के बारे में डिटेल देश के सामने रखी। वित्त मंत्री की घोषणाओं पर पीएम मोदी ने अपने रेस्पोंस में कहा कि इससे उद्योगों खास कर एमएसएमई की दिक्कतें दूर होंगी। पीएम ने कहा कि इससे कैशफ्लो बढ़ेगा और काराबोरियों को मजबूती मिलेगी।

फिक्की और सीआईआई ने की तारीफ
इस पैकेज की व्यापारिक संगठनों की एसोसिएशन फिक्की ने भी तारीफ की है। फिक्की की अध्यक्ष डॉ संगीता रेड्डी ने कहा है कि वित्त मंत्री की घोषणाएं और उपायों ने हमें विश्वास दिलाया कि केंद्र सरकार तैयार है और फ्रंट से भारत को कोरोना संकट से बाहर निकालने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि सरकार के इन उपायों से भारत मजबूत होकर उभरेगा। एक कारोबारी संगठन भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) ने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए एक "प्रभावशाली पैकेज" पेश किया है जिसमें कई विवेकपूर्ण उपाय शामिल हैं।
पूर्व वित्त मंत्री ने निकाली कमियां
वहीं पूर्व वित्त मंत्री पी चिंदबरम ने कहा कि इस पैकेज में उन लाखों गरीब, भूखे और तबाह प्रवासी मज़दूरों के लिए कुछ भी नहीं है, जो अपने घरों को वापस जाने के लिए पैदल चले। एमएसएमई पर उन्होंने कहा कि पैकेज में अभी भी 6.3 करोड़ एमएसएमई कंपनियों को छोड़ दिया गया। उन्होंने एमएसएमई में 20000 करोड़ रुपये के अतिरिक्त लोन और 10000 करोड़ रुपये के इक्विटी निवेश का स्वागत किया। मगर साथ ही कहा है कि हमें इसके लिए नियम और शर्तें देखनी होंगी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
