Modi Government News: हरियाणा और जम्मू एंड कश्मीर विधानसभा चुनाव के नतीजों के अगले दिन ही केंद्र सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है. PM नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट ने बुधवार को गरीबों के हित में कई फैसलों को मंजूरी दी है. इसके तहत 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन मिलता रहेगा. इस स्कीम को अगले 4 साल तक के लिए बढ़ा दिया गया है. इसे दिसंबर 2028 तक जारी रखने को मंजूरी मिली है. कैबिनेट मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसकी जानकारी दी है.
2028 तक फ्री राशन को मंजूरी
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट मीटिंग की ब्रीफिंग में अश्विनी वैष्णव ने बताया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना (पीएमजीकेएवाई) और अन्य कल्याणकारी योजनाओं के तहत फ्री में फोर्टिफाइड राइस की सप्लाई जारी रखने को कैबिनेट से मंजूरी मिल गई है. उन्होंने कहा कि इसमें केंद्र सरकार कुल 17082 करोड़ रुपए खर्च करेगी. यह खर्च स्कीम में जुलाई 2024 से दिसंबर 2028 के बीच आएगी. दरअसल, सरकार का उद्देश्य इस स्कीम के जरिए अनेमिया और माइक्रो न्यूट्रिएंट्स की कमी को पूरा करना है.
फोर्टिफाइड राइस को लेकर पहले से ही काम चल रहा है. इसके तहत अप्रैल 2022 में आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीईए) ने मार्च 2024 तक फेजवाइज पूरे देश में राइस फोर्टिफिकेशन पहल को लागू करने का फैसला किया था. खास बात यह है कि अस पहल तहत अब तक तीन चरणों को सफलतापूर्वक लागू किया जा चुका है.

गुजरात में इस प्रोजेक्ट में मिली मंजूरी
केंद्रीय कैबिनेट ने गुजरात के लोथल (lothal) में मेरीटाइम हेर्टिटेज काम्प्लेक्स को भी मंज़ूरी दे दी है. लोथल में मेरीटाइम हेरिटेज काम्प्लेक्स के लिए 1238.05 करोड़ रुपए के बजट को मंज़ूरी दी है. इसके अलावा राजस्थान और पंजाब के बॉर्डर एरिया में 2280 किलोमीटर के रोड बनाने को भी मंजूरी मिली है. इसके लिए 4406 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे.
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
