SCO Summit 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में अपने संबोधन में आतंकवाद पर स्पष्ट संदेश दिया और सवाल उठाया कि क्या कुछ देश आतंकवादी संगठनों को खुला समर्थन अब दे रहे है और बर्दाश्त किया जा सकता है। इस मौके पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी मौजूद थे।

बिना नाम लिए आतंकवाद पर पाकिस्तान को किया बेनकाब
चीन के तियानजिन में 25वें SCO शिखर सम्मेलन में बोलते हुए पीएम मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि आतंकवाद केवल किसी एक देश की सुरक्षा के लिए ही नहीं, बल्कि पूरी मानवता के लिए खतरा है। जहां पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ भी उपस्थित थे।
पीएम मोदी ने मित्र देशों को दिया धन्यवाद
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकवादी हमले का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत चार दशकों से आतंकवाद का दंश झेल रहा है और उन्होंने इस लड़ाई में भारत के साथ खड़े रहने वाले साझेदार देशों का आभार व्यक्त किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत पिछले चार दशकों से आतंकवाद का दंश झेल रहा है। हाल ही में, हमने पहलगाम में आतंकवाद का सबसे बुरा रूप देखा। मैं उस मित्र देश के प्रति आभार व्यक्त करता हूँ जो दुःख की इस घड़ी में हमारे साथ खड़ा रहा।
आतंकवाद के खिलाफ है भारत- PM Modi
PM मोदी ने कहा कि हमें स्पष्ट रूप से और एकमत से कहना होगा कि आतंकवाद पर कोई दोहरा मापदंड स्वीकार्य नहीं है। यह हमला (पहलगाम) मानवता में विश्वास रखने वाले हर देश और व्यक्ति के लिए एक खुली चुनौती थी। ऐसे में यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि क्या कुछ देशों द्वारा आतंकवाद का खुला समर्थन हमें स्वीकार्य हो सकता है। हमें हर रूप और रंग के आतंकवाद का सर्वसम्मति से विरोध करना होगा। मानवता के प्रति यह हमारा कर्तव्य है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत ने SCO के क्षेत्रीय काउंटर टेररिज्म फ्रेमवर्क (आरएटीएस) के तहत काउंटर टेररिज्म अभियानों का नेतृत्व किया है, जिसमें अल-कायदा और उससे संबद्ध समूहों के खिलाफ हाल ही में चलाया गया संयुक्त सूचना अभियान भी शामिल है।
उन्होंने आगे कहा कि भारत ने संयुक्त सूचना अभियान का नेतृत्व करके अल-कायदा और उससे जुड़े आतंकवादी संगठनों से लड़ने की पहल की। हमने आतंकवाद के वित्तपोषण के खिलाफ आवाज उठाई। मैं इसमें आपके सहयोग के लिए आभार व्यक्त करता हूं।
SCO- Security, Connectivity and Opportunity
इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि SCO के सदस्य के रूप में भारत ने बहुत सकारात्मक भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि SCO के लिए भारत का दृष्टिकोण और नीति तीन महत्वपूर्ण स्तंभों पर आधारित है- एस - सुरक्षा (Security), सी - कनेक्टिविटी (Connectivity) और ओ - अवसर (Opportunity)
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
