PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 17 सितंबर को 74वां जन्मदिन है. देश-दुनियाभर से उनके जन्मदिन के मौके पर जानीमानी हस्तियां शुभकामनाएं दे रहे. इस मौके पर मध्य प्रदेश को 50 हजार परिवारों को भी तोहफा मिला है. प्रधानमंत्री आवास शहरी एवं ग्रामीण के करीब 50 हजार लाभार्थियों को 17 सितंबर को राज्य सरकार गृह प्रवेश कराएगी. खास बात यह भी है कि सरकारी योजना के तहत 10 लाख नए घऱ भी बनाए जाएंगे.
MP के लोगों को मिलेगा गिफ्ट
प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत नए घर बनाने को लेकर केंद्र सरकार से मिली मंजूरी के बाद अब राज्य सरकार भी तैयारी शुरू कर दी है. प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार से 50 हजार हितग्राहियों को PM आवास में गृह प्रवेश कराएंगे. साथ ही मुख्यमंत्री मोहन यादव स्वच्छता पखवाड़े का भी शुभारंभ करेंगे.
मध्य प्रदेश में PM आवास की तेज रफ्तार
मध्य प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 38 लाख 415 आवास बनाने का लक्ष्य था, जिसमें से अब तक 37 लाख बन चुके हैं. यानी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 38 लाख 415 आवास बनाने का काम लगभग पूरा हो चुका है. इसके अलावा शहरों में भी फ्लैट बनाकर सरकारी योजना के तहत बेघरों को आवास उपलब्ध कराए जा रहे हैं.

PM मोदी की सोच है कि घर की चाबी- सम्मान, आत्मविश्वास, सुनिश्चित भविष्य, नई पहचान और बढ़ती संभावनाओं का द्वार खोलती है. इसी सोच के साथ साल 2016 में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की शुरुआत हुई थी. सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरतमंद परिवारों को 2024 तक बुनियादी सुविधाओं सहित पक्के मकान की सुविधा देने का लक्ष्य रखा है.
PM मोदी आज इन राज्यों में बांटेंगे पहली किस्त
प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) के तहत झारखंड, गुजरात, ओडिशा समेत अन्य राज्यों के लगभग 10 लाख लाभार्थियों को अगले हफ्ते स्वीकृति पत्र के साथ मकान के लिए पहली किस्त भी मिल जाएगी. केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि PM नरेन्द्र मोदी 17 सितंबर को ओडिशा में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में स्वीकृति पत्र वितरित करेंगे.
पीएम आवास योजना के लिए पात्रता (PM Awas Yojana Eligibility)
- सरकारी योजना में आवेदन करने वाले आवेदक के पास खुद का कोई आवास नहीं होना चाहिए,
- अगर परिवार में किसी भी सदस्य की सरकारी नौकरी है, तो उसे भी इस सरकारी योजना का फायदा नहीं मिलेगा,
- EWS और LIG कैटेगरी में शामिल परिवार की महिला मुखिया को ही इस सरकारी योजना का लाभ मिलेगा,
- EWS से जुड़े लोगों की सालाना इनकम 3 लाख रुपए से भी कम होनी चाहिए, तभी योजना का फायदे मिलेगा
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
