नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार 8 दिसंबर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इंडिया मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) 2020 को संबोधित किया। अपने उद्घाटन भाषण में प्रधानमंत्री ने भारत के डिजिटल टेक्नोलॉजी को आगे बढ़ाने पर जोर दिया और कहा कि देश मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग के लिए सबसे पसंदीदा जगह के रूप में उभर रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले तीन सालों में भारत के हर गांव में हाई-स्पीड इंटरनेट उपलब्ध होगा। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि सबसे तेजी से बढ़ते ऐप बाजार के साथ भारत में सबसे कम मोबाइल टैरिफ है।

5जी पर क्या बोले पीएम
पीएम मोदी ने कहा कि भविष्य में आगे बढ़ने और लाखों भारतीयों को सशक्त बनाने के लिए हमें 5जी सेवाओं को समय पर शुरू करने के लिए एक साथ काम करने की आवश्यकता है। पीएम के अनुसार भारत में टेक्निकल अपग्रेडेशन के चलते लोग हैंडसेट और गैजेट बार-बार बदलते हैं। ऐसे में उन्होंने मोबाइल और तकनीक इंडस्ट्री के लिए एक नयी चुनौती भी पेश की। उन्होंने कहा कि क्या इंडस्ट्री इलेक्ट्रॉनिक वेस्ट से निपटने के बेहतर तरीके और सर्कुलर इकोनॉमी बनाने के लिए एक टास्क-फोर्स बना सकती है।
गिनवाए मोबाइल टेक्नोलॉजी के लाभ
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में मोबाइल टेक्नोलॉजी के लाभ भी गिनवाए। उन्होंने कहा कि मोबाइल टेक्नोलॉजी के कारण ही हम लाखों भारतीयों को अरबों डॉलर का लाभ प्रदान कर सके। मोबाइल टेक्नोलॉजी के कारण है कि हम महामारी के दौरान गरीब और कमजोर लोगों की जल्दी से सहायता देने में सक्षम रहे। उन्होंने भारत को टेलीकॉम उपकरण बनाने, डिजाइन, डेवलपमेंट और मैन्युफैक्चरिंग का हब बनाने के लिए मिल कर काम करने पर जोर दिया।
क्या है इंडिया मोबाइल कांग्रेस
आईएमसी (इंडिया मोबाइल कांग्रेस) 2020 का आयोजन दूरसंचार विभाग और सेलुलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीओएआई) द्वारा किया गया है। पीएमओ (प्रधानमंत्री कार्यालय) ने कहा कि इसका उद्देश्य विदेशी और स्थानीय निवेश को बढ़ावा देना, दूरसंचार और उभरते प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में रिसर्च और डेवलपमेंट को प्रोत्साहित करना है।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
