नई दिल्ली। देशभर में लॉकडाउन को अब 3 मई 2020 तक बढ़ा दिया गया है। इस बात की घोषणा आज पीएम नरेन्द्र मोदी में अपने देश के नाम संदेश में की। उन्होंने बताया कि देशभर में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 9 हजार के पार जा चुका है। 324 लोग जान गंवा चुके हैं। कई ऐसे राज्य हैं, जहां कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है और यही वजह है कि लॉकडाउन को 3 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है। पीएम मोदी ने इस दौरान देश की जनता को 7 सूत्र दिए और उनका पालन करने का आग्रह किया।

सभी तरफ से मिल रहा था ऐसा सुझाव
पीएम मोदी ने देश के नाम संबोधन में कहा कि सभी का यही सुझाव था कि लॉकडाउन को बढ़ाया जाए। कई राज्य तो पहले से ही लॉकडाउन को बढ़ाने का फैसला कर चुके हैं। सारे सुझावों को ध्यान में रखते हुए ये तय किया गया है कि भारत में लॉकडाउन को अब 3 मई तक और बढ़ाना पड़ेगा।
पीएम मोदी ने इन 7 बातों में मांगों आपका साथ
1. बुजुर्गों का विशेष ध्यान करें, जिन्हें पुरानी बीमारी उनकी एक्स्ट्रा केयर करें
2. लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, घर में बने फेस मास्क का हमेशा उपयोग करें
3. इम्युनिटी बढ़ाने के लिए आयुष मंत्रालय के निर्देशों का पालन करें
4. कोरोना संक्रमण रोकने के लिए आरोग्य सेतु मोबाइल ऐप डाउनलोड करें और दूसरों को डाउनलोड करने के लिए प्रेरित करें
5. जितना हो सके उतने गरीब परिवारों की देखरेख करें
6. अपने व्यवसाय में संवेदना दिखाएं, किसी को नौकरी से ना निकालें
7. कोरोनावॉरियर्स का सम्मान करें
लॉकडाउन के अच्छे से पालन के लिए लोगों को बधाई दी
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि लॉकडाउन के इस समय में देश के लोग जिस तरह नियमों का पालन कर रहे हैं, जितने संयम से अपने घरों में रहकर त्योहार मना रहे हैं, वो बहुत प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि आज पूरे विश्व में कोरोना वैश्विक महामारी की जो स्थिति है, आप उसे भली-भांति जानते हैं। अन्य देशों के मुकाबले, भारत ने कैसे अपने यहां संक्रमण को रोकने के प्रयास किए, आप इसके सहभागी भी रहे हैं और साक्षी भी। उन्होंने कहा कि जब हमारे यहां कोरोना के सिर्फ 550 केस थे, तभी भारत ने 21 दिन के संपूर्ण लॉकडाउन का एक बड़ा कदम उठा लिया था। भारत ने समस्या बढ़ने का इंतजार नहीं किया, बल्कि जैसे ही समस्या दिखी उसे तेजी से फैसले लेकर उसी समय रोकने का प्रयास किया।
यह भी पढ़ें : 5000 रुपये देकर मिल रही Post Office की फ्रेंचाइजी, होती है खूब कमाई
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
