नयी दिल्ली। नयी दिल्ली। पीएम मोदी ने देश को संबोधित करते हुए कहा है कि आज रात 12 बजे से पूरे देश में संपूर्ण लॉकडाउन होने जा रहा है। ये लॉकडाउन 3 हफ्तों यानी 21 दिनों तक चलेगा। उन्होंने कहा कि आपको बचाने के लिए आपके परिवार को बचाने के लिए पूरी तरह पाबंदी लगा दी गई है। बता दें कि पीएम के मुताबिक सरकार ने इस महामारी से निपटने के लिए 15 हजार करोड़ के बजट का भी प्रावधान किया है। पीएम के मुताबिक ये एक तरह का कर्फ्यू ही है, जो बहुत आवश्यक कदम है। पीएम ने कहा कि बाहर निकलना क्या होता है इसे 21 दिनों के लिए बिलकुल भूल जाएं। पीएम ने कहा कि अगर ये 21 दिन नहीं संभले तो देश 21 साल पीछे साल चला जाएगा और कई परिवार तबाह हो जाएंगे। इसके साथ ही संपूर्ण देश को पूरी तरह लॉकडाउन करने वाला भारत पहला बन गया है। देश इस लॉकडाउन ने एक लक्ष्मण रेखा खींच दी है। पीएम ने कहा कि आपका सिर्फ एक कदम कोरोना जैसी महामारी को आपके घर में ले आएगा। एहतियात बरतिए और अपना और अपने परिवार को सुरक्षिण रखिए।

जनता कर्फ्यू का हर वर्ग ने किया समर्थन
पीएम ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में कहा कि जनता कर्फ्यू को समाज के हर वर्ग ने समर्थन किया। भारत ने दिखाया कि जब देश पर संकट आता है तो हम किस प्रकार एकजुट होकर मुकाबला करते हैं। कोरोना की महामारी ने समर्थ से समर्थ देशों को भी बेबस कर दिया है। पीएम के मुताबिक कोरोना से मुकाबले का एकमात्र विकल्प सोशल डिस्टेंशिंग हैं, इसके अलावा और कोई रास्ता नहीं है। उन्होंने लापरवाही से बचने की सलाह देते हुए कहा कि सोशल डिस्टेंशिंग हर नागरिक, हर परिवार और परिवार के हर सदस्य के लिए है।
पीएम मोदी के संबोधन की अन्य बड़ी बातें :
- जान है तो जहान है
- हेल्थ सेक्टर को कोरोना वायरस से लड़ने लिए सबल बनाया जाएगा
- राज्य सरकारों को हेल्थ केयर को प्राथमिकता देने का निर्देश
- लॉकडाउन के दौरान लोगों की लापरवाही पर पीएम ने जताई नाराजगी
- पीएम ने मीडिया के काम की सराहना की
- किसी भी तरह की अफवाह और अंधविश्वास से बचें
- इस बीमारी से पीड़ित लोग बिना डॉक्टर के परामर्श के कोई दवा ना लें
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
