PM Modi 75th Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 17 सितंबर, बुधवार को अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी के 75 साल के होने पर देश के राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, विपक्ष के नेता राहुल गांधी के साथ-साथ अन्य नेताओं जबकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प समेत दुनियाभर के नेताओं ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।

मंगलवार देर शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने पीए मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री मोदी की नेतृत्व क्षमता की जमकर सराहना की। दोनों नेताओं के बीच भारत-अमेरिका संबंधों और वैश्विक मुद्दों पर भी बातचीत हुई।
पीएम मोदी अद्भुत काम कर रहे हैं: ट्रम्प
बातचीत के दौरान राष्ट्रपति ट्रम्प ने दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत बनाने की इच्छा जताई। फोन पर बातीचत के बाद ट्रम्प ने सोशल मीडिया ट्रूथ पर प्रधानमंत्री मोदी के साथ हुई अपनी बातचीत को साझा किया। उन्होंने लिखा, "मेरे मित्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर शानदार बातचीत हुई। मैंने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। वह अद्भुत काम कर रहे हैं। नरेंद्र, रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध समाप्त करने के लिए आपके समर्थन के लिए धन्यवाद।"

टैरिफ को लेकर दोनों देशों के बीच चल रही तकरार के बीच यह कदम वॉशिंगटन की ओर से भारत के साथ संबंधों को नई दिशा देने और मज़बूत करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।
ट्रम्प की बधाई पर पीएम ने दी प्रतिक्रिया
ट्रम्प के शुभकामना देने पर पीएम मोदी ने भी इसकी जानकारी एक्स पर साझा की। उन्होंने राष्ट्रपति ट्रम्प को धन्यवाद देते हुए लिखा, "आपके फोन कॉल और जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद मेरे मित्र राष्ट्रपति ट्रम्ष। आपकी तरह, मैं भी भारत-अमेरिका के व्यापक और वैश्विक साझेदारी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हूं। हम यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए आपके प्रयासों का समर्थन करते हैं।"
राष्ट्रपति मुर्मू ने पीएम मोदी को दी बधाई
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, 'भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। परिश्रम की पराकाष्ठा का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए अपने असाधारण नेतृत्व से आपने देश में बड़े लक्ष्यों को प्राप्त करने की संस्कृति का संचार किया है। आज विश्व समुदाय भी आपके मार्गदर्शन में अपना विश्वास प्रकट कर रहा है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूँ कि आप सदा स्वस्थ और सानंद रहें तथा अपने अद्वितीय नेतृत्व से राष्ट्र को प्रगति के नए शिखरों पर पहुंचाएं।'
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications