नई दिल्ली, मई 14। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी 14 मई 2021 को 9.5 करोड़ किसानों के बैंक खातों में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की आठवीं किस्त का करीब 19,000 करोड़ रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिया है। पीएम किसान योजना के तहत किसानों के खाते में 2000-2000 रुपये जाता है। ऑनलाइन ट्रांसफर के चलते यह पैसा तुरंत ही किसानों के बैंक खाते में पहुंच जाता है। इस पैसे को चेक करने के लिए या तो अपने बैंक खाते को चेक करें या पीएम किसान की बेवसाइट पर जाकर चेक सकते हैं। अगर पैसा नहीं ट्रांसफर हुआ होगा, तो यहां पर कारण बताया जा रहा होगा। जैसे ही बताए कारण को आप दूर कर देंगे, यह पैसा किसान के बैंक खाते में पहुंच जाएगा।
आइये जानते हैं पीएम किसान योजना का पैसा मिलने में दिक्कत हो तो क्या करें।
एक कार्यक्रम के दौरान जारी हुआ पीएम किसान योजना का पैसा
पीएम नरेंद्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, मेघालय, जम्मू और कश्मीर जैसे 5 राज्यों के किसानों से सीधी बात की। इसी दौरान उन्होंने पीएम किसान योजना का पैसा देश के करीब साढ़े नौ करोड़ किसानों के बैंक खाते में सीधा भेजा। पीएम मोदी ने कहा कि कृषि के नए चक्र की शुरुआत का समय है। आज ही करीब 19,000 करोड़ रुपये किसानों के बैंक खातों में सीधे ट्रांसफर हो रहा है।
पश्चिम बंगाल के किसानों को भी पैसा मिलना शुरू हुआ
आज से पश्चिम बंगाल के किसानों को भी पीएम किसान योजना का पैसा मिलना शुरू हो गया है। इस योजना के लगातार विरोध के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपनी जिद छोड़ते हुए पत्र लिखकर पीएम मोदी से राज्य के किसानों को भी पीएम किसान योजना का पैसा देने का अनुरोध किया था। इसके बाद आज जब किसानों को पैसा जारी किया गया, तो इसमें पश्चिम बंगाल के किसानों को भी शामिल किया गया। यह पीएम किसान योजना की आठवीं किस्त है, इससे पहले इस योजना के तहत सात किस्तों में किसानों के खाते में 14,000 रुपये भेजा जा चुका है। हालांकि पश्चिम बंगाल के किसानों को आज से इस स्कीम का फायदा मिलेगा। इनको पिछल सात किस्तों का पैसा नहीं मिल पाएगा। कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के अनुसार आज पश्चिम बंगाल राज्य के 7 लाख से अधिक किसानों को योजना का लाभ मिला है। अब जैसे जैसे राज्य सरकार किसानों का नाम भेजेगी, उनको भी पैसा मिलने लगेगा।
1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा बंट चुका
पीएम किसान योजना के तहत अभी तक देश में किसानों के खाते में 1.35 लाख रुपये भेजा जा चुका है। पीएम मोदी के अनुसार अभी तक इस योजना के तहत देश के लगभग 11 करोड़ किसानों को करीब 1 लाख 35 हजार करोड़ रुपये पहुंच दिया जा चुका है। इनमें से कोरोना काल में ही 60,000 करोड़ रुपये से ज्यादा दिया गया है।
ये है पीएम किसान योजना
पीएम-किसान योजना के तहत किसान परिवारों को हर साल 6,000 रुपये की वित्तीय मदद दी जाती है। यह मदद 2,000 रुपये की 3 किस्तों में दी जाती है। इस राशि को सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजा जाता है। केंद्र सरकार ने छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता देने के लिए यह योजना शुरू की थी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications