केन्द्र सरकार की बहुचर्चित योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में एक बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर हुआ है। जिसमें किसानों से 208 करोड़ रुपये सरकार वसूलेगी करने को तैयारी में है।
नई दिल्ली: केन्द्र सरकार की बहुचर्चित योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में एक बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर हुआ है। जिसमें किसानों से 208 करोड़ रुपये सरकार वसूलेगी करने को तैयारी में है। किसान हैं तो ऐसे पाएं 15 लाख रुपये, आसान है तरीका ये भी पढ़ें

आपके जानकारी के लिए बता दें कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत चालू वित्त वर्ष की अगली 2000 रुपये की किस्त किसानों के खाते में दिसंबर में आने की संभावना है। लेकिन इस बीच इस योजना में फर्जीवाड़े की बात सामने आई है। अब केंद्र और राज्य सरकार फर्जीवाड़ा करने वाले किसानों से पैसे वसूलने की तैयारी कर रही है।
केवल इन्हें मिल सकता योजना का लाभ
मामला महाराष्ट्र का है, जहां इनकम टैक्स चुकाने वाले लाखों किसानों को पीएम किसान सम्मान योजना के तहत सालाना 6000 रुपये दे दिए गए। जबकि, इस योजना का लाभ केवल वही किसान उठा सकते हैं जिनके पास अपनी जमीन है और वे इनकम टैक्स नहीं भरते हैं। इसके साथ ही जिन्हें 10 हजार रुपये से कम मासिक पेंसन या डिविडेंड मिलता है।
208 करोड़ रुपये का फर्जीवाड़ा
वहीं मिली जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र में ऐसे 2.30 लाख किसानों को सम्मान निधि का भुगतान कर दिया गया है जो आयकर भरते हैं। लेकिन इस योजना के तहत गरीब या सीमांत किसानों को हो सम्मान राशि देने का प्रावधान है। जांच में यह मामला सामने आया है कि ऐसे किसानों को कुल 208.5 करोड़ रुपये दे दिए गए। अब सरकार इनसे इस राशि वसूलने जा रही है। महाराष्ट्र के एग्रीकल्चर सेंसस के डिप्टी कमिश्नर विनय कुमार अवाटे ने बताया कि इन किसानों ने जानबूझकर या फिर अनजाने में यह पैसा ले लिया। इसकी जांच अभी चल रही है। उन्होंने कहा, पीएम किसान योजना विभाग ने जांच मे पाया कि ये किसान योजना का लाभ लेने के हकदार नहीं हैं। ऐसे किसानों की पूरी जानकारी राज्य सरकार को भेजी गई है, ताकि उनसे पैसों की वसूली की जा सके।
अब तक 24.8 लाख रुपये किसानों ने वापस किए
वहीं पता चला है कि गलत तरीके से राशि पाने वालों में सबसे अधिक किसान सतारा जिले से हैं, यहां के 19,289 किसानों से वसूली की प्रक्रिया शुरू की गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि पुणे के 16101, जलगांव के 13942, सोलापुर के 13793, कोल्हापुर के 13061 और नासिक के 12054 किसानों से पीएम किसान सम्मान निधि योजना की राशि वसूली जाएगी। ये किसान दिसंबर 2018 से ही ऐसी योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं जो गरीब किसानों के लिए है। आपको बता दें कि महाराष्ट्र में अब तक 264 किसानों ने 24.8 लाख रुपये वापस किए हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications