PM Kisan Nidhi Yojana 20th Installment e-KYC: सरकार जल्द ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की 20वीं किस्त जारी करने वाली है। किसानों को इस योजना से सरकार आर्थिक सहायता देती है। अगर आप इस योजना से मिलने वाली आर्थिक सहायता का फायदा उठाना चाहते हैं तो ये जरूरी है कि आप अपनी आधार आधारित e-KYC पूरी कर लें।

अगर कोई लाभार्थी किसान समय रहते e-KYC अपडेट नहीं करता है, तो उसे किस्त मिलने में देरी हो सकती है या भुगतान रुक भी सकता है। इसलिए सभी पात्र किसानों को सलाह दी जा रही है कि वे जल्द से जल्द e-KYC प्रोसेस पूरा कर लें, ताकि उन्हें योजना का लाभ बिना किसी परेशानी के मिल सके।
PM-KISAN योजना में e-KYC क्या है?
e-KYC (इलेक्ट्रॉनिक नो योर कस्टमर) एक ऐसा प्रोसेस है जिसमें लाभार्थी की पहचान आधार कार्ड के जरिए डिजिटल तरीके से वेरिफाई की जाती है। सरकार ने इस प्रोसेस को अनिवार्य बना दिया है ताकि योजना के तहत दी जाने वाली राशि किसानों तक पहुंचे और किसी तरह की धोखाधड़ी या फर्जीवाड़ा न हो।
इसका मतलब है कि जिन किसानों ने अब तक e-KYC नहीं करवाई है, उन्हें अगली किस्त मिलने में दिक्कत हो सकती है। इसलिए समय पर e-KYC पूरा करना जरूरी है।
e-KYC ऑनलाइन पूरा करने के आसान स्टेप्स
- सबसे पहले PM-KISAN की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। आपको इस वेबसाइट पर क्लिक करना होगा। https://pmkisan.gov.in
- होमपेज पर 'Farmers Corner' सेक्शन में दिए गए 'e-KYC' लिंक पर क्लिक करें।
- फिर अपना आधार नंबर दर्ज करें।
- आपके आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर जो OTP (वन टाइम पासवर्ड) आएगा, उसे दर्ज करें।
- OTP वेरीफाई होते ही आपकी e-KYC प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी हो जाएगी और अपडेट हो जाएगी PM-KISAN रिकॉर्ड्स में।
- यह प्रोसेस पूरी तरह ऑनलाइन, आसान और मुफ्त है। समय रहते इसे पूरा करना अगली किस्त पाने के लिए जरूरी है।
e-KYC प्रोसेस को पूरा नहीं करने पर होगा नुकसान
जिन किसानों ने अभी तक अपनी e-KYC प्रोसेस को पूरा नहीं किया है, उन्हें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की 20वीं किस्त नहीं मिलेगी।
सरकार ने साफ तौर पर स्पष्ट किया है कि अब केवल वे ही किसान लाभार्थी अगली किस्तों के लिए पात्र होंगे जिनकी पहचान आधार के माध्यम से सत्यापित और प्रमाणित की जा चुकी है। इसलिए अगर किसी किसान ने अभी तक e-KYC नहीं करवाई है, तो जल्द से जल्द यह प्रोसेस पूरा कर लेना चाहिए।
किसानों को मिलते हैं इतने पैसे
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को सालाना 6000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। यह रकम तीन किस्तों में सीधे उनके बैंक खातों में पहुंचाई जाती है। हर साल तीन किस्तों के रूप में आर्थिक मदद की जाती है। हर किस्त में सरकार 2 हजार रुपये की राशि किसानों के बैंक अकाउंट में डीबीटी के जरिए ट्रांसफर करती है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
