PM Kisan Samman Nidhi Yojana 19th Kist: आज किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त जारी हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के भागलपुर से देश के 9 करोड़ 81 लाख किसानों के खाते में डीबीटी के माध्यम से 22 हजार करोड़ रुपया ट्रांसफर कर दिए हैं। इसमें बिहार के 75 लाख से ज्यादा किसानों को फायदा मिला है। इस योजना के माध्यम से किसानों को हर चार महीने में 2,000 रुपये देती है। अगर आपके खाते में इस योजना की 19वीं किस्त अभी नहीं जारी हुई है तो आप आसानी से कॉल करके या वेबसाइट के माध्यम से इसकी शिकायत कर सकते हैं।

किसानों के खाते में ट्रांसफर हुए 2000 रुपये (PM Kisan Yojana Helpline numbers)
पीएम किसान योजना के माध्यम से किसानों की आर्थिक सहायता की जाती है। सरकार के द्वारा साल 2025 में पहली बार किसान सम्मान निधि योजना की पहली बार किस्त दी गई है। योग्य किसानों को इस योजना के तहत सलाना 6000 रुपये दिए जाते हैं। हर चार महीने में 2000 रुपये ट्रांसफर किए जाते हैं।
कब शुरू हुई थी पीएम किसान योजना? (PM Kisan Samman Nidhi Yojana 19th Kist News)
पीएम किसान योजना देशभर के भूमि-धारक किसानों को उनकी खेती की जरूरतें को पूरा करने के लिए आर्थिक सहायता पहुंचाने के लिए फरवरी साल 2019 में शुरू की गई थी। ये वित्तीय सहायता किसानों के बैंक अकाउंट में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाती है ताकि बिना किसी रुकावट के ये पैसे किसानों को मिल सके।
ये है किसान सम्मान योजना की हेल्पलाइन नंबर (PM Kisan Nidhi yojana 2000 rs installment)
अगर आपके खाते में अभी तक पैसे नहीं आए हैं तो इसके लिए आप टोल फ्री नंबर 1800-11-5526 पर कॉल कर सकते हैं और इसके बारे में जानकारी दे सकते है। इसके अलावा आप हेल्पलाइन नंबर 155261 और कस्टमर केयर 011-23381092 पर भी शिकायत दर्ज कर सकते हैं। 23382401 पर भी आप पता कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आपकी समस्या हल नहीं होती है तो आप अपने नजदीकी लोकल कृषि अधिकारी के पास जाकर भी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
इस ईमेल आईडी पर मिलेगी मदद
पीएम किसान योजना के तहत आधिकारिक ईमेल आईडी- [email protected] भी आप मेल कर सकते हैं और इस योजना से पैसे न आने की परेशानी को सामने रख सकते हैं।
अगर पीएम किसान योजना की राशि आपके खाते में नहीं पहुंची है, तो इसके पीछे कुछ अहम कारण भी हो सकते हैं। अगर आपने ई-केवाईसी और जमीन का वेरिफिकेशन पूरा नहीं कराया है तो आपके खाते में पैसे नहीं आएंगे। इसके अलावा अगर आपने अपने आधार कार्ड को अभी तक बैंक खाते से लिंक नहीं कराया है तो इसकी वजह से भी पैसे आपके अकाउंट में ट्रांसफर नहीं हो पाएंगे।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications