PM Kisan Samman Nidhi Yojana: किसनों का लंबा इंतजार अब खत्म होने वाला है। दशहरा से पहले किसानों को सरकार बढ़िया तोहफा देने वाली है। किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त की तारीख का ऐलान हो चुका है। दशहरे से पहले ये तोहफा किसानों के लिए एक बड़ी खुशखबरी साबित होगा। आइए आपको बताते हैं कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 18वीं किस्त(PM Kisan Nidhi 18th Installment) किस दिन आपके अकाउंट में आने वाली है।

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 18वीं किस्त में मिलेंगे इतने पैसे
पीएम किसान की ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार, 5 अक्टूबर को पीएम मोदी खुद महाराष्ट्र के वाशिम जिले में कार्यक्रम में इस किस्त का वितरण किसानों में करेंगे। इस किस्त से किसानों के खातों में सीधे 2000 रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे।
पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त इस दिन की गई थी जारी
आपको बता दें की योजना की 17वीं किस्त 18 जून 2024 को सरकार द्वारा जारी की गई थी। कई किसान ऐसे भी थे जिन्हें इस किस्त का फायदा नहीं मिला। जिन किसानों ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना में आवेदन करते समय किसी प्रकार की गलत जानकारी दर्ज की थी। उनके खाते में भी 17वीं किस्त के पैसे नहीं आएं थे।
पीएम किसान सम्मान निधि योजना से हर साल दिए जाते हैं इतने पैसे
यह योजना किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही है। इस योजना के तहत किसानों को हर साल 6000 रुपये की राशि तीन समान किस्तों में दी जाती है। इसका फायदा सिर्फ उन किसानों को मिलता है जो किसान सम्मान निधि योजना की योग्यता को पूरा करते हैं।
पीएम सम्मान निधि योजना का स्टेटस कैसे चेक करें?
- पीएम सम्मान निधि योजना सबसे पहले आपको पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाना होगा।
- फिर आपको 'Farmers Corner' या 'Beneficiary Status' का ऑप्शन मिलेगा।
- इसके बाद क्लिक करने पर आपके सामने एक फॉर्म दिखेगा।
- इस फॉर्म में आपको अपना आधार नंबर, मोबाइल नंबर या रजिस्टर्ड नंबर डालना होगा।
- इसके बाद सबमिट करने पर आपका स्टेटस दिख जाएगा।
- आप पीएम किसान मोबाइल ऐप भी डाउनलोड करके भी अपना स्टेटस आसानी से चेक कर सकते हैं।
इन किसानों को नहीं मिलेगी पीएम सम्मान निधि योजना की 18वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi Yojana Status)
देश के करोड़ों किसानों को इस योजना से फायदा मिलता है लेकिन ऐसे भी कई किसान हैं जिन्हें पीएम सम्मान निधि योजना का फायदा नहीं मिलेगा। ऐसे किसान जो किसी भी संवैधानिक पद जैसे सांसद, विधायक, मंत्री या अन्य पद पर हैं उन्हें इसका फायदा नहीं मिलेगा। इसके अलावा ऐसे किसान जो आयकर अधिनियम के अंतर्गत टैक्स का भुगतान करते हैं या फिर ऐसे किसान जिनके पास संस्थागत जमीन हैं।
इस हेल्पलाइन नंबर पर मिलेगी सारी जानकारी
अगर आप ये चेक करना चाहते हैं कि आपके अकाउंट का स्टेटस क्या है तो इसके लिए आप पीएम किसान योजना संबंधी किसी भी तरह की समस्या पर किसान ईमेल आईडी [email protected] पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा आप पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर 155261 या फिर 011-23381092 पर संपर्क कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट



Click it and Unblock the Notifications