PM Kisan Samman Nidhi 19th Installment: आज देशभर के किसानों को आर्थिक मदद मिलने वाली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा पीएम-किसान योजना की 19वीं किस्त जारी हो चुकी है। इस किस्त में 9.8 करोड़ किसानों के बैंक अकाउंट में लगभग 22,000 करोड़ रुपये सीधे जमा किए गए हैं। किसानों के खाते में पीएम-किसान योजना की 19वीं किस्त डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की गई है।

हर साल 6000 रुपये की होती है आर्थिक मदद (PM Kisan Yojana News)
साल 2025 की ये पहली किसान सम्मान योजना की किस्त है। इसका उद्देश्य हर चार महीने में 2,000 रुपये प्रदान करके किसानों की आर्थिक मदद करना है। फरवरी 2019 में शुरू हुई इस योजना से डीबीटी के माध्यम से किसानों को बीज और फर्टिलाइजर से संबंधित उनके खर्चों को पूरा करने में सहायता की जाती है। इस योजना के तहत तीन बराबर किस्तों में 6,000 रुपये की वार्षिक आर्थिक मदद मिलती है।
किसानों को आज मिली वित्तीय सहायता (PM Kisan 19th Installment News)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के भागलपुर से 9.8 करोड़ किसानों के बैंक खातों में 19वीं किस्त के 22,500 करोड़ रुपये भेज दिए हैं। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि लाभार्थियों की संख्या पिछली किस्त के 9.6 करोड़ से बढ़कर अब 9.8 करोड़ हो गई है। सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) के तहत पहले ही कुल 3.46 लाख करोड़ रुपये वितरित किए हैं। इस 19वीं किस्त के साथ, संचयी राशि बढ़कर 3.68 लाख करोड़ रुपये हो गई है, इससे भारत के कृषि समुदाय को और अधिक सहायता मिलेगी।
कई किसानों को मिला है इस योजना से फायदा (PM Kisan Yojana)
यह पहल न केवल किसानों को आर्थिक रूप से सहायता प्रदान करती है, बल्कि खेती और उत्पादन के लिए आवश्यक संसाधनों तक उनकी पहुंच सुनिश्चित करके उनके कल्याण में भी योगदान देती है। करोड़ों किसान इस वित्तीय सहायता का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, इसलिए यह ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और पूरे भारत में आजीविका में सुधार करने में पीएम-किसान जैसी सरकारी योजनाओं के महत्व को दिखाता है।
पीएम किसान 19वी किस्त का स्टेट्स कैसे चेक करें? (PM Kisan Samman Nidhi Yojana Status)
अगर आप पीएम किसान 19वी किस्त पेमेंट स्टेट्स चेक करना चाहते हैं तो किस्त जारी होने के बाद आप इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
- सबसे पहले आपको पीएम किसान सम्मान निधि के आधिकारिक पोर्टल पर जाना है। अब आपको होम पेज पर पहुंच कर बेनिफिशियरी स्टेटस के ऊपर क्लिक करना है।
- फिर आपको अपना आधार कार्ड का नंबर दर्ज करना होगा। अब आप अपने बैंक अकाउंट के नंबर को भी दर्ज कर सकते हैं।
- फिर आपको Get Data पर क्लिक करना है। इस तरह से आपके सामने पीएम किसान बेनिफिशियरी स्टेट्स आ जाएगा जिसे आप अब देख सकते हैं और अपनी पेमेंट की स्थिति भी सारी जान सकते हैं।
जैसे ही पीएम किसान योजनी की 19वीं किस्त जारी की जाएगी तो इसके बाद सरकार की तरफ से लाभार्थियों के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर किस्त प्राप्त होने का मैसेज प्राप्त होगा। इसके अलावा बैंक खाते में किस्त के पैसे आने का मैसेज बैंक द्वारा भी अपने ग्राहकों को भेजा जाता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications